{"_id":"5c81644ebdec22141231e17d","slug":"shamli-nagar-paalika-ko-pradesh-me-mila-stathan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली नगरपालिका को प्रदेश में मिला 25वां स्थान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली नगरपालिका को प्रदेश में मिला 25वां स्थान
Fri, 08 Mar 2019 12:05 AM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत मिशन के तहत देशभर में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में नगरपालिका शामली को राष्ट्रीय स्तर पर 211वीं रैंक मिली है, जबकि प्रदेेश में 25वां स्थान मिला है।
केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत सरकार बजट जारी करती है। लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के साथ ही शहर और कस्बों में साफ-सफाई कराई जाती है। शहरों और कस्बों में नगरपालिका और नगर पंचायतों पर सफाई की जिम्मेदारी रहती है। भारत सरकार ने इस अभियान के तहत स्वच्छता परखने के लिए देशभर में लगभग 500 शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण कराया गया था। यह स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान चार जनवरी से 31 जनवरी तक चलाया गया था। केंद्र सरकार की तरफ से अलग-अलग टीम भेजकर शहरों और कस्बों में स्वच्छता सर्वेक्षण कराया गया था। सर्वेक्षण करने पहुंची टीम ने लोगों से बातचीत कर विभिन्न बिंदुओं पर सर्वे कर ऑनलाइन रिपोर्ट भेजी गई थी।
नगरपालिका परिषद शामली के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि भारत सरकार ने शहरों में कराए गए सर्वेक्षण की रैंकिंग जारी कर दी है। शामली नगरपालिका को राष्ट्रीय स्तर पर 211वां स्थान मिला है, जबकि प्रदेश स्तर पर 25वां स्थान मिला है। स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछले साल के मुकाबले स्थिति बेहतर रही है। पिछले साल पालिका को राष्ट्रीय स्तर पर 331 वां और प्रदेश स्तर पर 33वां स्थान मिला था। उनका कहना है कि इस बार शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए और अधिक प्रयास किए जाएंगे।