{"_id":"5f0223f78ebc3e42d8348b70","slug":"shamli-kairana-encounter-four-miscreants-injured-shamli-news-mrt489819656","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली- कैराना में मुठभेड़, चार बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली- कैराना में मुठभेड़, चार बदमाश घायल
विज्ञापन
मुठभेड के दौरान पकडे गये बदमाशो को कोर्ट में पेश करती कैराना व शामली पुलिस
- फोटो : SHAMLI
शामली- कैराना में मुठभेड़, चार बदमाश घायल
शामली। कैराना और शामली कोतवाली पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में चार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चार तमंचे, कारतूस, लूट और चोरी की पांच बाइक, चार मोबाइल फोन बरामद किए। पकड़े गए बदमाश तीन दिन पहले होमगार्ड को घायल कर बाइक लूटने की घटना में शामिल रहे हैं।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे कैराना पुलिस को सूचना मिली कि गांव पावटी कला के निकट खंडहर में चार बदमाश इकट्ठा होकर लूट की योजना बना रहे है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी की। घेराबंदी होते देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए जबकि अन्य दो बदमाश बाइक पर सवार होकर मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायल बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी शिवम निवासी गांव दरगाहपुर थाना झिंझाना और सुशील निवासी गांव काबड़ौत थाना शामली हैं। इनके कब्जे से चोरी की एक और होमगार्ड से तीन दिन पहले लूटी गई एक बाइक, दो तमंचे, चार कारतूस और लूट के चार मोबाइल फोन बरामद हुए।
एसपी ने बताया कि मौके से भागे बदमाशों की सूचना कंट्रोल रूम द्वारा फ्लैश कराकर पूरे जनपद में चेकिंग शुरू की गई। जिस पर शहर कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह पुलिस टीम के साथ औद्योगिक क्षेत्र कैराना रोड पर चेकिंग शुरू की दी। उसी समय बाइक पर दोनों आरोपी आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें घेरने की कोशिश की तो बदमाश भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर पशु पैठ के निकट घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों का सीएचसी शामली में उपचार कराया गया। गिरफ्तार बदमाश अमित उर्फ मोटा निवासी गांव दरगाहपुर और अमन निवासी गांव काबड़ौत थाना कोतवाली शामली है। उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक, दो तमंचे, कारतूस बरामद हुए। एसपी ने बताया कि चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने शामली और कैराना पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
जेल से छूटकर आए शिवम ने बनाया गैंग
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि मु्ठभेड़ में गिरफ्तार शिवम गैंग लीडर है। वह झिंझाना थाने से जेल गया था। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया और उनसे अपने साथियों के साथ मिलकर गैंग बनाया। एसपी के मुताबिक तीन सप्ताह में गैंग ने बाइक लूट और चोरी की पांच वारदातें की है। इनमें झिंझाना थानाक्षेत्र में वेदखेड़ी के पास बाइक लूटी थी। इसी थानाक्षेत्र में बाइक चोरी की वारदात की थी। इसके अलावा शामली में काबड़ौत के पास बाइक लूट की थी। आदर्श मंडी थाने में बाइक चोरी की थी। दो जुलाई को सुबह करीब चार बजे गांव भूरा निवासी होमगार्ड राजपाल सिंह को घायल कर बाइक, नकदी और मोबाइल फोन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस गैंग में इनके तीन-चार साथियों के बारे में पता चला है, जिनकी तलाश की जा रही है।
सोनीपत में किराए पर रहते थे बदमाश
शामली। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए बदमाश वारदात करने के बाद हरियाणा के जनपद सोनीपत के बहालगढ़ में किराए पर कमरे में रहते थे। उनके कब्जे से बरामद हुईं बाइक कई साल पुरानी हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई कि बदमाश बाइकें चोरी और लूट कर उन्हें बेचने के बजाए इकट्ठी कर रहे थे, ताकि उनका इस्तेमाल आपराधिक वारदातों में कर सकें।