{"_id":"6808f4449888311a360724a0","slug":"shamli-if-iqra-hasan-does-not-apologize-within-a-week-hanuman-chalisa-will-be-read-in-front-of-her-house-2025-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: एक सप्ताह में इकरा हसन ने नहीं मांगी माफी, तो उनके घर के आगे पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, किसने दी चेतावनी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: एक सप्ताह में इकरा हसन ने नहीं मांगी माफी, तो उनके घर के आगे पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, किसने दी चेतावनी?
Wed, 23 Apr 2025 07:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 23 Apr 2025 07:39 PM IST
सार
सांसद इकरा हसन ने ईद से पहले सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर बयान दिया था। इसी के चलते हिंदू संगठनों के लोग उनका विरोध कर रहे हैं। हालांकि इकरा की तरफ से उनके सहायक का बयान आया है, जिसमें उन्होंने हिंदू-मुस्लिम में कभी कोई भेदभाव न करने की बात कही।
विज्ञापन
हिंदू रक्षा के दल के लोग, जिन्हें मंगलवार को कैराना जाने से पुलिस ने रोक दिया था।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सांसद इकरा हसन द्वारा ईद से पूर्व सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर दिए गए बयान को लेकर हिंदू संगठनों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को कैराना के चौक बाजार में हनुमान चालीसा पढ़ने जा रहे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को बनत में रोकने से उनमें नाराजगी है। हिंदू
विज्ञापन
रक्षा दल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अमित प्रजापति ने कहा कि जब तक सांसद इकरा हसन माफी नहीं मांगेंगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। सात दिन के अंदर यदि सांसद ने माफी नहीं मांगी तो कैराना में उनके घर पर जाकर ही इस बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसके लिए वह बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर से अनुमति मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू रक्षा दल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि उनकी मांग जायज है। जब मुस्लिम सड़क पर ईद की नमाज पढ़ सकते हैं, तो वह हनुमान चालीसा क्यों नहीं पढ़ सकते। क्यों उन्हें प्रशासन रोकने का प्रयास कर रहा है।
सांसद की तरफ ये आया बयान...
सांसद ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना किया है। सांसद के लिए हिंदू मुस्लिम सभी एक हैं। वह सभी के लिए खड़ी रहेंगी। सभी धर्मों को साथ लेकर चलेंगी।
- परवेज, निजी सहायक, कैराना सांसद इकरा हसन
सांसद ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना किया है। सांसद के लिए हिंदू मुस्लिम सभी एक हैं। वह सभी के लिए खड़ी रहेंगी। सभी धर्मों को साथ लेकर चलेंगी।
- परवेज, निजी सहायक, कैराना सांसद इकरा हसन