फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Had lent two lakh rupees, died after asking for it back, strangled the old man with a cloth

Shamli: उधार दिए थे दो लाख रुपये, वापस मांगने पर मिली मौत, कपड़े से घोंट दिया बुजुर्ग का गला

Wed, 23 Apr 2025 08:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 23 Apr 2025 08:51 PM IST
सार

कैराना के गांव भूरा में इस वारदात को अंजाम दिया गया। एक आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया है। दो आरोपियों के खिलाफ रिपोट दर्ज कराई गई है। पुलिस इन्हें तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Shamli: Had lent two lakh rupees, died after asking for it back, strangled the old man with a cloth
गांव भूरा में मौके पर पहुंचकर जांच करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैराना के गांव भूरा में उधार दी रकम वापस मांगने पर युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर 70 वर्षीय दुकानदार यासीन की कपड़े से गला घोंटकर हत्या कर दी। सुबह दुकान में वह मृत अवस्था में मिला। मृतक के भतीजे ने दो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी पास में ही लगे सीसीटीवी में जाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

 

गांव भूरा निवासी अविवाहित यासीन गांव में ही पशु आहार की दुकान करता था। वह रात में दुकान के अंदर ही सोता था। मंगलवार रात रोज की तरह वह दुकान में सोया हुआ था।
सुबह करीब साढ़े छह बजे वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके गले में कपड़ा बंधा हुआ था। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक के भतीजे मुबारिक की तरफ से गांव के नफीस व एक अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी नफीस सीसीटीवी में हुआ कैद
दर्ज रिपोर्ट में मुबारिक ने बताया कि उसके ताऊ यासीन से नफीस ने दो लाख रुपये उधार ले रखे थे। ताऊ द्वारा अपने रुपयों की मांग की जा रही थी। रुपये मांगने पर देख लेने की धमकी दी जा रही थी। इसके चलते आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों को पता था कि वह दुकान के अंदर ही सोता है, इसलिए रात के अंधेरे में वहां पहुंचे और दो बजे हत्या कर मौके से भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी नफीस मृतक की दुकान की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन

एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
एसपी रामसेवक गौतम भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से भी एसपी ने बातचीत की। एसपी ने शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed