फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli-Gorakhpur Expressway will be constructed at a cost of 35 thousand crores

Shamli News: 35 हजार करोड़ की लागत से बनेगा शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे

Wed, 27 Aug 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Shamli-Gorakhpur Expressway will be constructed at a cost of 35 thousand crores
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे के इसी मॉडल को तर्ज पर तैयार किया जाएगा शामली गोरखपुर एक्सप्रेसवे।
-ड्रोन सर्वे हुआ पूरा, दीपावली तक डीपीआर तैयार और सात चरणों में होगा निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन


शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक आवागमन को नया आयाम देने जा रहा है शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे। करीब 750 किलोमीटर लंबा और 35 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह एक्सप्रेसवे यूपी की सड़कों का स्वरूप बदल देगा। परियोजना का ड्रोन सर्वे पूरा हो चुका है। अब डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जो दीपावली तक तैयार होने की संभावना है।
शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र के गोगवान जलालपुर गांव से इस एक्सप्रेसवे का आगाज होगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक नरेंद्र कुमार सिंह के अनुसार अगले साल की शुरुआत में अधिसूचना जारी की जाएगी और सबसे पहले निर्माण कार्य शामली जिले से ही प्रारंभ होगा। परियोजना पूरी होने के बाद यह एक्सप्रेसवे न सिर्फ औद्योगिक विकास और व्यापार को बढ़ावा देगा, बल्कि पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल तक सफर का समय भी कई घंटे कम कर देगा। (संवाद)
विज्ञापन



--- सात चरणों में होगा निर्माण
-एक्सप्रेसवे का निर्माण सात चरणों में होगा।
-यह मार्ग यूपी के 22 जिलों और 36 तहसीलों से होकर गुजरेगा।
-परियोजना पूरी होने पर यह एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा।
-इससे यूपी के पश्चिम से पूर्व तक सीधा और तेज सफर संभव हो सकेगा।

-पानीपत से गोरखपुर तक सीधा मार्ग
शुरुआती योजना के मुताबिक एक्सप्रेसवे शामली से गोरखपुर तक बनना था, लेकिन बाद में इसे पानीपत से जोड़ने का प्रस्ताव भी शामिल किया गया। अब यह एक्सप्रेसवे पानीपत–शामली–गोरखपुर कॉरिडोर के रूप में विकसित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



-किन जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे
यह महत्वाकांक्षी एक्सप्रेसवे शामली के अलावा मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और गोरखपुर समेत कुल 22 जिलों को जोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed