{"_id":"694e486a1e32f374df0ff064","slug":"shamli-gorakhpur-expressway-dpr-worth-rs-35-thousand-crores-ready-length-will-be-750-km-2025-12-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे: 35 हजार करोड़ की डीपीआर तैयार, 750 किमी होगी लंबाई, इन 22 जिलों से होकर गुजरेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे: 35 हजार करोड़ की डीपीआर तैयार, 750 किमी होगी लंबाई, इन 22 जिलों से होकर गुजरेगा
Fri, 26 Dec 2025 02:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:03 PM IST
सार
Shamli News: एनएचएआई की रुड़की इकाई इस एक्सप्रेस वे का निर्माण करेगी। ये छह लेन का बनेगा। इसके लिए भूमि का ड्रोन से सर्वेक्षण भी पहले ही किया जा चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की नेपाल सीमा तक प्रस्तावित 750 किमी लंबे शामली-गोरखपुर ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गई है। इस छह लेन एक्सप्रेसवे की अनुमानित लागत करीब 35 हजार करोड़ रुपये बताई गई है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की रुड़की इकाई को सौंपी गई है।
विज्ञापन
एनएचएआई नई दिल्ली की ओर से रुड़की इकाई को तीन चरणों में अधिसूचना गजट जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। पहले चरण में सभी संबंधित तहसीलों, गांवों और किसानों के खसरा नंबरों की सूची की गजट अधिसूचना आगामी 31 जनवरी तक जारी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की एक निजी कंपनी ने इस परियोजना की डीपीआर तैयार की है, जबकि भूमि का ड्रोन सर्वेक्षण पहले ही पूरा किया जा चुका है। एनएचएआई रुड़की पीआईयू की ओर से जिलाधिकारी शामली अरविंद कुमार चौहान को पत्र भेजकर सक्षम अधिकारी नियुक्त करने का अनुरोध किया गया था। डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्येंद्र कुमार सिंह को शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे का सक्षम अधिकारी नामित कर रिपोर्ट रुड़की इकाई को भेज दी है।
एनएचएआई रुड़की इकाई के इंजीनियर नवीन कुमार ने बताया कि 35 हजार करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार हो चुकी है और अधिसूचना की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अगले तीन वर्षों में इस एक्सप्रेसवे के बनकर तैयार होने की संभावना है।
पांच प्रमुख एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे
शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेसवे, अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इससे दिल्ली, देहरादून और मसूरी तक आवागमन सुगम होगा, वहीं गंगा किनारे बसे ग्रामीण इलाकों और शहरों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

इन 22 जिलों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे
पश्चिमी यूपी : बिजनौर, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली
मध्य यूपी : बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ
पूर्वी यूपी : बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर
अन्य जिले : रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल

प्रमुख तहसीलें
संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, बिजनौर, अमरोहा, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली।
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: किसान ने बेची दो करोड़ की जमीन, घर के भेदी किशोर ने मामा से डलवा दी डकैती, मुठभेड़ में दो पकड़े