फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli gets 4.25 MT liquid oxygen

शामली को मिली 4.25 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन

Mon, 03 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Shamli gets 4.25 MT liquid oxygen
शामली को मिली 4.25 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन
विज्ञापन

शामली। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिले को मेरठ जनपद से 4.25 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन प्राप्त हो गई है।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले को प्राप्त हुई ऑक्सीजन अस्पतालों में भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी व्यक्तिगत प्रयोग के लिए घर पर सिलिंडर की सुविधा या उनका सिलिंडर भरने की सुविधा नहीं दी जाएगी। डीएम ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता अस्पताल में भर्ती मरीज हैं। उन्होंने कहा कि किसी को सांस लेने में दिक्कत हो रही है या उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव है, तो इस स्थिति में वह तुरंत अस्पताल से संपर्क करें और वहां भर्ती हों। अस्पताल में मरीज को ऑक्सीजन की सुविधा दी जाएगी। डीएम ने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति करना प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिए जिला मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 01398-270203 व सीएमओ के कोविड-19 कंट्रोल रूम नंबर- 9389706728 पर फोन कर सकते हैं, जिसका तत्काल निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed