फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Fight between two parties, chased and beaten, video viral on social media

Shamli: दो पक्षों में मारपीट, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Thu, 04 Jan 2024 02:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 04 Jan 2024 02:08 PM IST
सार

शामली जनपद के झिंझाना थानाक्षेत्र में भूमि पर कब्जे को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को लाठी डंडों से दौड़ा दौड़ा कर पीटा।

विज्ञापन
Shamli: Fight between two parties, chased and beaten, video viral on social media
shamli News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शामली जनपद के झिंझाना थानाक्षेत्र में भूमि पर कब्जे को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को लाठी डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें शामली रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बलहेड़ा में हरियाणा के करनाल जनपद के रंभा थाना क्षेत्र के गांव दरड निवासी किसान गुरपेज सिंह पुत्र गुमान सिंह अपने चाचा मस्तान सिंह के साथ गत दिवस खेत की भूमि पर गांव के लोगों द्वारा कब्जे की सूचना पर आए थे। किसानों का आरोप है कि गांव बलहेड़ा निवासी नथी पुत्र कला तथा कला पुत्र तुल्ला ने उनकी एक बीघा भूमि पर कूड़ा डालकर कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन

कब्जा हटाने की बात पर नाथी तथा उसके पिता काला ने अन्य लोगों के साथ लाठी डंडों तथा धारदार हथियारों से हमला कर दिया तथा पीड़ित जनों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। जिसमें दोनों चाचा भतीजा घायल हो गए। जिन्हें शामली में भर्ती कराया गया है।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed