फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Elderly Man Dies After Heated Argument Over Money Dispute in Kairana

Shamli: प्लॉट के पैसों पर हुई कहासुनी, अचानक बिगड़ी तबीयत, बुजुर्ग की मौत से मचा कोहराम

Mon, 01 Jun 2026 05:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Jun 2026 05:54 PM IST
सार

शामली के कैराना कस्बे में प्लॉट के रुपये को लेकर हुई कहासुनी के दौरान 60 वर्षीय हाजी हाकम अली की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उनकी पहले हृदय की शल्य चिकित्सा हो चुकी थी। परिवार ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
Shamli: Elderly Man Dies After Heated Argument Over Money Dispute in Kairana
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जिले के कैराना कस्बे में रुपये के लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई, लेकिन परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। मृतक की पहचान मोहल्ला आलखुर्द निवासी 60 वर्षीय हाजी हाकम अली के रूप में हुई है।

विज्ञापन


प्लॉट के रुपये लेने गए थे, तभी हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हाजी हाकम अली अपने परिवार के एक व्यक्ति के पास प्लॉट से संबंधित रुपये लेने गए थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। परिजनों के मुताबिक विवाद के दौरान हाकम अली की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें तत्काल चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर में मुख्यमंत्री की जनसभा में जुटी भीड़, गाय, कानून व्यवस्था और विकास योजनाओं पर दिया बड़ा संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पहले हो चुकी थी हृदय की शल्य चिकित्सा
घटना की सूचना मृतक के बेटे अफजाल ने आपातकालीन सेवा को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। परिजनों ने बताया कि हाजी हाकम अली की पहले हृदय की शल्य चिकित्सा हो चुकी थी। उनका उपचार भी चल चुका था। परिवार का मानना है कि कहासुनी के दौरान तनाव बढ़ने से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से किया इनकार
पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों ने लिखित रूप से यह जानकारी दी है कि वे मामले में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लीं। घटना के बाद मोहल्ले में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed