फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli district became Sirmaur for the third time in the state

-शामली जिला प्रदेश में तीसरी बार सिरमौर बना- -वर्ष 2020- 21 पेराई सत्र की क्राप कटिंग की गणना जारी

Wed, 21 Jul 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Shamli district became Sirmaur for the third time in the state
शामली। वर्ष 2020-21 पेराई सत्र की क्राप कटिंग की गणना के आधार पर गन्ने की उपज प्रति हेक्टेयर में शामली जिला यूपी में तीसरी बार फिर सिरमौर बन गया। इस साल जिला 1004.28 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गन्ना उपज प्राप्त करके शामली उत्तरप्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुंचा है। शामली जिला 2018-19, वर्ष 2019-20 में प्रथम स्थान और 2017-18 में गन्ने की उपज प्रति हेक्टेयर में दूसरे स्थान में रह चुका है।
विज्ञापन

प्रदेश में गन्ना विभाग की क्रॉप कटिंग की गणना के आधार पर वर्ष 2017-18 में शामली जिले में गन्ने की उपज क्विंटल प्रति हेक्टेयर 929.24 प्रति हेक्टेयर, वर्ष 2018-19 में 962.12, वर्ष 2019-20 में 990.64 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रही। वर्ष 2020-21 पेराई सत्र की क्राप कटिंग की गणना के आधार पर गन्ने की उपज प्रति हेक्टेयर में शामली जिला यूपी में तीसरी बार फिर सिरमौर बन गया। इस साल जिला 1004.28 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गन्ना उपज प्राप्त करके शामली उत्तरप्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुंचा है। मंगलवार को प्रदेश के संयुक्त गन्ना आयुक्त विश्वेश कन्नौजिया और उप गन्ना आयुक्त डा. आरएन यादव ने वर्ष 2020-21 गन्ना पेराई सत्र की क्रॉप कटिंग की गणना के परिणाम जारी कर दिए है।
विज्ञापन

वर्ष 2020-21 गन्ना पेराई सत्र की क्रॉप कटिंग की गणना के मुताबिक प्रदेश के 45 जिलों को वर्ष 2020-21 गन्ना पेराई सत्र की क्रॉप कटिंग की गणना में शामिल किया गया था। गणना में प्रदेश की गन्ना की उपज 815 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रिकार्ड की गई है। शामली जिला 1004.28 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के साथ प्रथम, यूपी में दूसरे स्थान पर मुजफ्फरनगर जिला 923.20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर, मेरठ जिला 911.78 प्रति क्विंटल हेक्टेयर उपज के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शामली जिले का यूपी तीसरी सिरमौर आने पर यहां के किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2020-21 पेराई सत्र की गन्ने की क्रॉप कटिग का जनपदवार आंकड़ा
जनपद- क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज
शामली- 1004.28
मुजफ्फरनगर- 923.20
मेरठ- 911.78
गाजियाबाद- 878.92
बागपत- 872
हापुड़- 846.88
बुलंदशहर- 882.48
बिजनौर- 875.28
सहारनपुर 821.16
मुरादाबाद- 775.38
मथुरा- 575.78 --------------------------------------------------------------------------------------------
जिले में गन्ने का रकबा का आंकड़ा
साल-- हेक्टेयर रकबा--
2021-22 - आंकड़ा उपलब्ध नहीं
2020-21- 80.205 हेक्टेयर
2019-20- 69876 हेक्टेयर
2018-19- 61358 हेक्टेयर
2017-18- 53867 हेक्टेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed