फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli depot got four buses

Shamli News: शामली डिपो को चार अनुबंधित बसें मिली

Fri, 03 Feb 2023 06:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 03 Feb 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
Shamli depot got four buses
सहारनपुर-शामली-मेरठ मार्ग पर सवारियों को मिलेगी आवागमन की सुविधा
विज्ञापन

- एआरएम ने समय सारिणी बनाकर मेरठ एआरएम को भेजी
संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। यूपी रोडवेज के सहारनपुर परिक्षेत्र से शामली डिपो को दस अनुबंधित बसों में से आखिर चार बसें मिल गईं हैं। इन चार अनुबंधित बसों को सहारनपुर, शामली और मेरठ मार्ग पर संचालित करने के लिए चार बसों की समय सारिणी तैयार करके मेरठ डिपो के आरएम को भेजा है। मेरठ आरएम की मंजूरी मिलने के बाद अनुबंधित बसों का संचालन किया जाएगा।
यूपी रोडवेज की संविदा के लिए 360 परिचालकों के लिए सहारनपुर परिक्षेत्र में आवेदन मांगे गए थे। 26 जनवरी तक परिचालकों के साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी करके दस अनुबंधित बसों को शामली रोडवेज डिपो को आंवटन करने की जानकारी दी गई है। शामली एआरएम अनिल शुक्ला ने बताया कि दस अनुबंधित बसों में से चार अनुबंधित बसें शामली डिपो को मिल गईं हैं। चार बसों को सहारनपुर से शामली की ओर मेरठ मार्ग पर संचालित करने की समय सारिणी बनाकर मेरठ एआरएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन

मली डिपो के एआरएम द्वारा मेेरठ के एआरएम को चार अनुबंधित बसों की समय सारिणी के मुताबिक शामली से सुबह नौ बजे चलकर 11 बजे मेरठ पहुंचेगी। मेरठ से दोपहर 11:30 बजे चलकर शामली 1:30 बजे पहुंचेगी। शामली से दो बजे चलकर चार बजे मेरठ पहुंचेगी। 4:30 बजे मेरठ से चलकर 6:30 बजे शामली पहुंचेगी। शामली से शाम सात बजे चलकर रात्रि नौ बजे मेरठ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन सुबह नौ बजे मेरठ से चलकर बजे शामली 11 बजे आएगी। 11:30 बजे शामली से चलकर मेरठ 1:30 बजे पहुंचेगी। दो बजे मेरठ से चलकर चार बजे शामली आएगी। शाम 4:30 बजे शामली से चलकर शाम 6:30 बजे सहारनपुर आएगी। अगले दिन सुबह छह बजे शामली से चलकर शामली आठ बजे आएगी। दूसरी बस सुबह 9:30 बजे चलकर 11:30 बजे मेरठ पहुंचेगी। मेरठ से 12 बजे से चलकर दो बजे शामली आएगी। 2:30 बजे शामली से चलकर 4:30 बजे मेरठ पहुंचेगी। मेरठ से पांच बजे चलकर सात बजे शामली आएगी। शामली से 7:30 बजे चलकर चलकर मेरठ 9:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed