फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Delhi teenager raped, accused salesman arrested

Shamli: दिल्ली की किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी सेल्समैन गिरफ्तार, स्कर्ट बदलने के बहाने बनाया था शिकार

Sat, 02 Dec 2023 07:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Dec 2023 07:54 PM IST
विज्ञापन
Shamli: Delhi teenager raped, accused salesman arrested
- फोटो : सोशल मीडिया

कस्बा थानाभवन में दिल्ली के गंगा विहार से मौसी के साथ आई 16 वर्षीय किशोरी को युवक बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


दिल्ली निवासी एक महिला अपनी भांजी के साथ 21 नवंबर को कस्बा थानाभवन के एक मोहल्ले में एक संस्था की मीटिंग में शामिल होने आई थी। वह संस्था के पदाधिकारी के घर पर ठहरी हुई थी। इस दौरान महिला अपनी भांजी के साथ थानाभवन बाजार में शॉपिंग करने गई तो किशोरी ने एक दुकान से स्कर्ट खरीदी।
विज्ञापन


सेल्समैन सलमान का नंबर ले लिया ताकि ताकि स्कर्ट छोटी होने पर उसे बदल सके। किशोरी ने स्कर्ट छोटी होने पर सेल्समैन को बताया। सेल्समैन ने किशोरी को दुकान पर बुलाया और बदल दी। इसके बाद सेल्समैन किशोरी को फोन पर बात करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी किशोरी को बहला फुसलाकर कस्बा जलालाबाद में एक कॉफी सेंटर पर ले गया, जहां पर सलमान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मौसी को दी। इसके बाद महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed