फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Crime News: Private doctor has shot dead in under suspicious circumstances

रेस्टोरेंट के पास बड़ी घटना: पहले इधर-उधर घूमते रहे डॉक्टर, फिर पत्नी से की बातचीत, आखिर में खुद को गोली से उड़ाया

Sun, 06 Mar 2022 11:55 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sun, 06 Mar 2022 11:55 AM IST
सार

डॉक्टर पत्नी के साथ देहरादून अपने घर जा रहे थे, इसी बीच वे एक रेस्टोरेंट पर रुक गए। डॉक्टर ने पत्नी से कुछ समय बात करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Shamli Crime News: Private doctor has shot dead in under suspicious circumstances
निजी डॉक्टर का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वीकेंड पर छुट्टियां मनाने अपने देहरादून स्थित आवास पर जा रहे शामली के चिकित्सक ने एक रेस्टोरेंट के बाहर पत्नी से कुछ बातचीत करने के बाद कार से उतर लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे एसपी देहात और सीओ ने जांच पड़ताल की। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शामली के बुढ़ाना रोड पर स्थित कैलाश अस्पताल के संचालक चिकित्सक दंपती डॉ. आरपी सिंह (60) और डॉ. अलका वीकेंड पर छुट्टियां मनाने देहरादून स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। शनिवार रात पौने नौ बजे फतेहपुर थाना क्षेत्र में छुटमलपुर-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा से पहले डिलाइट एंब्रोसिया रेस्टोरेंट पर वे अपनी बलेनो कार से पहुंचे। रेस्टोरेंट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में नजर आ रहा है कि कार रूकने के बाद उसमें से उतरी डॉ. अलका वाशरूम चली गई। जबकि डॉ. आरपी सिंह कार के आसपास बाहर ही घूमते रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक सीन: ...जब तेंदुए को घर में देख सहम गए लोग, दहशत में गुजरे 10 घंटे, देखिए मौके की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान चिकित्सक दंपती कभी गाड़ी में बैठते तो कभी गाड़ी से बाहर उतर कर बात करते दिखे। काफी देर तक ऐसा ही होता रहा। नौ बजकर 20 मिनट पर डॉ. आरपी सिंह रेस्टोरेंट से 10 मीटर आगे गए और इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई तो पत्नी अलका दौड़ कर उन तक पहुंची। देखा कि आरपी सिंह लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़े थे। उनकी दाई कनपटी से खून बह रहा था। उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। यह देख उनकी पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर रेस्टोरेंट का स्टाफ भी दौड़ कर मौके पर पहुंचा।

इसके बाद पुलिस को खबर की गई। एसपी देहात अतुल शर्मा, सीओ सदर अजेंद्र कुमार और एसओ सतेंद्र नागर फॉरेसिंक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भेज दिया।

यह भी पढ़ें: खौफ के वो 10 घंटे: इधर से उधर दौड़ता रहा तेंदुआ, दहशत में हर तरफ मचती रही भगदड़, तस्वीरें देख सहम जाएंगे आप

एसएसपी आकाश कुमार ने बताया कि पूछताछ में मृतक की पत्नी ने बताया कि वे वीकेंड पर देहरादून स्थित अपने घर पर जा रहे थे। रास्ते में डॉ. आरपी सिंह को बैचनी हुई तो रेस्टोरेंट पर रुक गए। 20 मिनट क्या बात हुई इस पर पत्नी का कहना था कि बस वो कह रहे थे कि गाड़ी नहीं चलाई जा रही है। इस पर उन्होंने कहा वो देहरादून से अपने भाई को बुला ले, लेकिन पति ने मना कर दिया। पत्नी का यह भी कहना था कि किसी मरीज को लेकर शायद कोई बात हो लेकिन, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed