फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Cow smuggler injured in police encounter, two accomplices abscond; cattle and weapons recovered

Shamli: पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर नावेद घायल, दो साथी फरार; संरक्षित पशु और हथियार बरामद

Sat, 13 Sep 2025 12:06 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 13 Sep 2025 12:06 PM IST
सार

शामली जिले के बलवा गांव में पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। गोली लगने से आरोपी नावेद घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से संरक्षित पशु, तमंचा और पशु कटान के उपकरण बरामद किए।

विज्ञापन
Shamli: Cow smuggler injured in police encounter, two accomplices abscond; cattle and weapons recovered
शामली न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जिले के गांव बलवा के जंगल में शनिवार सुबह पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गो तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बलवा के जंगल में कुछ तस्कर गोवंशीय पशु का वध करने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 13 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक आरोपी नावेद निवासी खेड़ीकरमू गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फरार आरोपियों की पहचान शहजाद और आसिफ निवासी तिमरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक संरक्षित पशु, तमंचा, कारतूस, खोखा और पशु कटान के उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed