फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli champion beat making baghpat

शामली को हरा बागपत बना चैंपियन

Mon, 09 Nov 2015 01:09 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 09 Nov 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
Shamli champion beat making baghpat
शामली। 42वीं सीनियर पुरुष स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता में बागपत की टीम चैंपियन बनी। फाइनल मुकाबले में शामली को 10 अंक से परास्त कर बागपत ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


गांव बंतीखेड़ा के राजकीय कन्या हाईस्कूल में चल रही प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को बरेली-शामली और बागपत-गोरखपुर की टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें बागपत ने गोरखपुर को और शामली ने बरेली को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने निर्णायक मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कभी बागपत की टीम हावी होती, तो कभी शामली। हालांकि टीम भावना और बेहतरीन पकड़ के चलते बागपत की टीम ने शामली टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत की टीम ने 32 और शामली को 22 अंक प्राप्त हुए। प्रतियोगिता के समापन पर अर्जुन अवार्डी रनवीर सिंह (पूर्व कप्तान इंडिया वॉलीबाल टीम), जिला पंचायत सदस्य पति प्रसन्न चौधरी, शामली पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, यशपाल पंवार, ईश्वरपाल सिंह, ओमपाल सिंह, हरपाल सिंह और ओम सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया।

फाइनल मैच देखने के लिए आसपास के गांवों और अन्य जिलों से सैकड़ों लोग बंतीखेड़ा पहुंचे। जिला कबड्डी संघ के सचिव ओम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजन के दौरान बंतीखेड़ा के ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

उधर, प्रतियोगिता के दौरान प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से आई 17 टीमों ने हिस्सा लिया।
शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से यूपी की टीम का चयन किया गया। टीम में 16 खिलाड़ी शामिल रहेंगे, जो आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

रोड कबड्डी में हुए रोमांचक मुकाबले
जलालाबाद। गांव अहमदपुर में रोड कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की लगभग 25 टीमों के साथ उत्तराखंड, बिजनौर, सहारनपुर, देहरादून, शामली और बड़ौत की टीमों ने हिस्सा लिया।

रविवार को उद्घाटन मैच में अहमदपुर ने बकड़ौली सहारनपुर को, खानपुर ने अहमदपुर 2 को, भोजपुर ने कलसी सहारनपुर को, केमला करनाल ने गौसगढ़ को, बेलड़ा उत्तराखंड ने लाखनौर सहारनपुर को हराकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। सोमवार को हरिद्वार के विधायक यतीश्वारानंद महाराज और क्षेत्रीय विधायक सुरेश राणा मुख्य अतिथि रहेंगे।


प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 31000 रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता को 15000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इस दौरान विकास कुमार, रामकुमार रैफरी रहे। विकास कुमार, श्रवण कुमार, मोनू चौधरी, वासू चौधरी, सुक्रमपाल, वीशू चौधरी, चौधरी रवि कुमार, जितेंद्र तथा नरेंद्र कुमार आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed