फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Car was looted from Himachal Pradesh constable, recovered during checking, one arrested

Shamli: हिमाचल प्रदेश के सिपाही से लूटी गई थी कार, चेकिंग के दौरान बरामद, एक बदमाश गिरफ्तार, दो फरार

Tue, 28 Nov 2023 04:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Nov 2023 04:40 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली ट्रैफिक पुलिस ने चैकिंग के दौरान हिमाचल प्रदेश के सिपाही से लूटी गई कार को बरामद कर लिया। हाईवे पर ढ़ाबे के बाहर से बाइक सवार तीन बदमाश कार को लूटकर फरार हो गए थे। वहीं जिस बाइक पर बदमाश आए थे उसे ढाबे पर ही छोड़ गए थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो फरार हो गए।

विज्ञापन
Shamli: Car was looted from Himachal Pradesh constable, recovered during checking, one arrested
बरामद कार व पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शामली में चेकिंग के दौरान बरामद हुई कार उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के थाना मंगलौर क्षेत्र में हाईवे पर हिमाचल प्रदेश के सिपाही से लूटी गई थी। इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को तमंचे समेत गिरफ्तार किया है जबकि दो बदमाश फरार हो गए। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


मेरठ-करनाल हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र में लांक चौकी पर चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर तीन बदमाश कार समेत लांक गांव के रास्ते की तरफ भाग निकले थे। पुलिस के पीछा करने पर बदमाश कार को छोड़कर ईंख के खेत में घुसकर फरार हो गए थे। सूचना पर शहर कोतवाली समेत दो थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशाें की तलाश में जंगल में कांबिंग की थी। पुलिस ने मौके से एक बदमाश को पकड़ लिया था। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा बरामद किया था।

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव भटनागर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम आरिश चौधरी उर्फ सोनू निवासी गांव तावली थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी रघुवीर इनक्लेव पसोडा थाना साहिबाबाद जिला गाजियाबाद बरामद हुआ और फरार बदमाशाें के नाम रोहित राणा उर्फ पुष्पेंद्र निवासी गांव फतेहपुर थाना बाबरी और हेमंत उर्फ हेमू निवासी कस्बा बनत थाना आदर्श मंडी बताया।

पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश आरिश ने बताया कि उन तीनों ने सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के थाना मंगलौर क्षेत्र में हाईवे पर एक ढ़ाबे के बाहर से लूटी थी।

कार में एक व्यक्ति अंदर सोया हुआ था, उसे जगाकर हथियारों के बल पर लूटी थी। उनके पास जो बाइक थी, उसे मौके पर छोड़कर कार से लोकल रास्ते से होते हुए शामली पहुंचे थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में लांक चौकी प्रभारी अजय पाल की तरफ से तीनों बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी आरिश का चालान कर दिया गया है।

हिमाचल में तैनात सिपाही से लूटी थी कार
थाना मंगलौर थाना प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि शामली में बरामद हुई कार को तीन बदमाशों ने हिमाचल प्रदेश के सिपाही चंद्रप्रकाश से लूटी थी। चंद्रप्रकाश हिमाचल के जिला किन्नौर में क्राइम ब्रांच में तैनात है। सिपाही उस समय दिल्ली किसी कार्य से जा रहे थे।

रास्ते में मंगलौर क्षेत्र में एक ढ़ाबे खाना खाने के बाद वह कार को लॉक कर अंदर सोया हुआ था। सिपाही की तरफ से थाना मंंगलौर पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि कार लूटने वाले तीनों बदमाश बाइक पर थे। बाइक को मौके पर छोड़कर बदमाश कार लूटकर फरार हो गए थे। थाना मंगलौर की पुलिस टीम ने सोमवार शाम को शामली पहुंचकर पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की है।

बाबरी में सवा माह पहले लूटी थी बाइक
शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव भटनागर ने बताया कि जिस बाइक से उत्तराखंड में कार लूटी गई वह सवा महीने पहले 21 अक्तूबर को बाबरी थानाक्षेत्र में गांव खेड़ी बैरागी के निकट चार बदमाशों ने लूटी थी। गिरफ्तार बदमाश आरिश ने पूछताछ में बताया कि बाइक लूट में वह शामिल नहीं था। बाइक लूट में रोहित राणा और हेमंत और दो अन्य बदमाश शामिल थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed