फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli bypass to be built by March 2020

मार्च 2020 तक बनेगा शामली बाईपास

Sat, 23 Nov 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Shamli bypass to be built by March 2020
शामली। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक में जिला स्तरीय विकास योजनाओं की विभाग वार समीक्षा की गई। बैठक में पूर्वी यमुना नहर की पटरी की मरम्मत, शहर में जाम, शामली बाईपास, किसान सम्मान निधि, विद्युत निगम आदि समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। वहीं बैठक मेें नदारद रहे रेलवे के अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक हुई। कैराना से सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि जिले में विकास परियोजनाओं का बेहतर विकास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के अफसरों को तलब करते हुए कहा कि शहर में जाम की समस्या का समाधान शामली बाईपास है। बाईपास निर्माण की क्या स्थिति है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के इंजीनियर सतप्रकाश तिवारी ने बताया कि दिल्ली-यमुनोत्री फोरलेन का प्रथम चरण 63 किमी और 726 करोड़ लागत, दूसरा चरण 62 किमी और 807 करोड़ लागत है। शामली बाईपास नौ किमी लंबाई है। 23 मार्च 2020 तक शामली बाईपास का निर्माण पूरा हो जाएगा। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि 22 किसानों के बैनामे अवशेष हैं। सहारनपुर के भूमि अध्यापित अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेेट पंकज वर्मा एवार्ड तैयार करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने डीएम से सहारनपुर के एसएलओ को शामली में बैठक आयोजित करके शामली बाईपास की निर्माण प्रक्रिया पूरी की जाए। वहीं, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक में सांसद ने रेलवे के अफसरों को तलब किया। रेलवे के अफसरों के मौजूद नहीं होने पर रेलवे के अफसरों को जवाब तलब करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी के पति प्रसन्न चौधरी, प्रमुख के पति जयदेव मलिक, डीआरडी के परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, सीएमओ संजय भटनागर, डीडीओ प्रमोद कुमार समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
जिला मुख्यालय पर नहीं सांसद निधि पहुंची
शामली। बैठक में सांसद प्रदीप चौधरी ने सीडीओ ने पूछा कि दूसरे जिलों में सांसद निधि पहुंच गई। यहां उनकी सांसद निधि की क्या स्थिति है। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि वह दिल्ली भेजकर सांसद निधि अवमुक्त करानेे के लिए कार्य किया जाएगा। इसके अलावा भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने पूर्वी यमुना नहर की पटरी का मुद्दा उठाते हुए कि बागपत जिले में पूर्वी यमुना नहर की पटरी का निर्माण हो चुका है। शामली जिले में पूर्वी नहर की पटरी की सालो से मरम्मत तक नहीं हुई है। उन्होंने शामली से एलम तक पूर्वी यमुना नहर की पटरी का निर्माण कराए जाने की मांग की है। जसाला सीएचसी में स्टाप नियुक्त करने और एएनएम केंद्र की मरम्मत का मुद्दा उठाया।

तेजेंद्र निर्वाल ने बिजली सम्मान निधि की समस्याएं उठाईं
शामली। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने विद्युत निगम की समस्याओं के उठाते हुए कहा कि बकायादार के बिजली कनेक्शन काटे जाने के बाद उपभोक्ताओं को चोर बनाया जारहा है। विद्युत निगम की उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर अकुंश लगाने, मकान के अंदर लोड की वीडियो बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम के लाइन मेन पार्टी बनकर काम कर रहे हैं। उनके तबादले किए जाएं। निर्वाल ने किसान सम्मान निधि की जानकारी मांगने पर उप कृषि निदेशक शिवकुमार केसरी ने बताया कि जिले में एक लाख बीस हजार किसानों में एक लाख 15 हजार किसानों को शामिल करके किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिया गया है। 53 किसानों के आधार कार्ड में नाम गलत होने से संशोधन किया जा रहा है, अभी तक 1500 किसानों के नाम संशोधन किया जाचुका है। इस मौके पर सीएमओ डाक्टर संजय भटनागर ने बताया कि 100 बेड के संयुक्त अस्पताल की ओपीडी दिसंबर तक चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed