{"_id":"672a2549e463e6052a0c592f","slug":"shamli-bjp-leader-said-will-not-tolerate-politics-of-dividing-2024-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: भाजपा नेता बोले, बांटने और काटने की राजनीति नहीं करेंगे बर्दाश्त, धमकी देने वाले खुद करेंगे पलायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: भाजपा नेता बोले, बांटने और काटने की राजनीति नहीं करेंगे बर्दाश्त, धमकी देने वाले खुद करेंगे पलायन
Tue, 05 Nov 2024 07:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 05 Nov 2024 07:32 PM IST
सार
भाजपा नेता विनीत शारदा शिवपुरी खटीकान बस्ती में सामूहिक पलायन की चेतावनी देने वाले परिवारों से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
पीड़ितों से मिलने पहुंचे भाजपा नेता विनीत शारदा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा ने कहा कि कैराना से हिंदू परिवार नहीं, बल्कि औरंगजेब, गौरी और बाबर की मानसिकता वाले लोग पलायन करेंगे। ऐसी मानसिकता वालों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। यहां बांटने और काटने की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर आरोपियों के विरुद्ध रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
मंगलवार को मोहल्ला बिसातियान की शिवपुरी खटीकान बस्ती में विनीत शारदा सामूहिक पलायन की चेतावनी देने वाले परिवारों से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने शिव मंदिर में बैठकर मारपीट के शिकार नितिन से घटना की जानकारी ली। भाजपा नेता ने कहा कि बाबू हुकुम सिंह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन खुद को बेसहारा न समझें। यह मोदी, योगी और श्रीराम का युग है। यदि कोई एक अंगुली उठाएगा, तो हमारा मुक्का तैयार है। यहां सभी ईद-दीपावली साथ मिलकर मनाते हैं। कुछ लोग दूसरे के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति करते हैं, जिनसे सावधान रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विनीत ने कहा कि भाजपा सरकार ने आयुष्मान, आवास योजना, एक्सप्रेस-वे में कोई भेदभाव नहीं किया। बंटना-कटना नहीं है। उन्होंने बिना नाम लिए अखिलेश के जुड़ेंगे वाले नारे पर तंज कसते हुए कहा कि आज वे लोग यहां पीड़ितों से मिलने क्यों नहीं आए। वे केवल राजनीति करते हैं। इस दौरान भाजपा नेता अनिल चौहान, झिंझाना चेयरमैन सुरेशपाल कश्यप, राहुल, पवन बजरंगी, नगर मंडल अध्यक्ष अतुल मित्तल आदि मौजूद रहे।
एसपी को कहा कि शामली में नहीं रहने दूंगा
भाजपा नेता विनीत शारदा ने एसपी से फोन पर वार्ता की। उन्हें बताया कि बाइक टकराने के विवाद में मारपीट हुई थी। इंस्पेक्टर ने तहरीर मुश्किल से ली। लोगों ने धरना तक दिया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। कहा कि अब सपा की सरकार नहीं है। रासुका के तहत कार्रवाई हो। कार्रवाई नहीं हुई, तो यहीं बैठ जाऊंगा। आपको शामली में नहीं रहने दूंगा। इंस्पेक्टर भी यहां थाने में नहीं रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने एडीजी से भी फोन पर वार्ता कर कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित के घर मनाई दीपावली
लोगों ने भाजपा नेता को बताया कि इस घटना के बाद बस्तीवासी करीब 20-25 परिवार दीपावली भी नहीं मना सके। जाते समय भाजपा नेता ने पीड़ित विनित कुमार के घर दीप जलाया और मिष्ठान ग्रहण किया। बाद में उन्होंने बस्ती में स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

यह है मामला
31 अक्तूबर को नितिन कुमार मोहल्ले में ही दंत चिकित्सक के क्लीनिक के बाहर बैठा हुआ था। तभी दूसरे समुदाय के युवकों ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की थी। बचाव में आए दंत चिकित्सक डॉ. भानु प्रताप को भी पीटा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद कुछ आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया था। इसी से नाराज लोगों ने पलायन का पोस्टर लगाकर धरना देकर सामूहिक पलायन की चेतावनी दी थी।

ये बोले एएसपी
घटना संज्ञान में है। आरोपियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई थी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- संतोष कुमार सिंह, एएसपी शामली
घटना संज्ञान में है। आरोपियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई थी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- संतोष कुमार सिंह, एएसपी शामली