फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Attack on Villagers during returning from rally of CM Yogi and vehicle vandalized

UP: सीएम योगी की जनसभा से लौट रहे ग्रामीणों पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़, उखाड़ फेंके भाजपा के झंडे

Mon, 24 Apr 2023 10:33 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 24 Apr 2023 10:33 PM IST
सार

Shamli News : सीएम योगी की जनसभा से लौट रहे ग्रामीणों पर हमला किया गया। यही नहीं गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई और भाजपा के झंडे उखाड़ फेंके।

विज्ञापन
Shamli: Attack on Villagers during returning from rally of CM Yogi and vehicle vandalized
शामली पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली से लौट रहे कुछ लोगों पर गांव मालैंडी में हमला बोल गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। इतना ही नहीं विरोध करने पर कई लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने गाड़ियों पर लगे भाजपा के झंडे भी उखाड़ फेंके। 

विज्ञापन


इसके बाद सभी फरार हो गए। घटना के संबंध में हसनपुर के ग्राम प्रधान ने गढ़ीपुख्ता थाने पर तहरीर दी है।

ऊन क्षेत्र के गांव हसनपुर के ग्रामीण नाथीराम सैनी, महेंद्र सैनी, श्याम सिंह शर्मा, अक्षय, कालूराम, प्रेम सिंह कौरी, सूरज, बलजोर सिंह वाल्मीकि, आकाश कुमार आदि अपनी गाड़ियों में सवार होकर शामली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में भाग लेने के लिए आए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: भाजपा ने 21 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे चुनावी मैदान में, यहां देखिए पूरी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दोपहर को रैली के समाप्त होने के बाद सभी लोग शामली से वाया गढ़ीपुख्ता होते हुए गांव हसनपुर लौट रहे थे। जब वह गांव मालैंडी स्थित भूमिया खेड़ा के निकट पहुंचे तो कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें: UP: विद्युत विभाग की गलती महिला पर पड़ी भारी, बिजली का बिल देख हुई बेहोश, अस्पताल में हालत नाजुक

आरोप है कि गाड़ी पर सवार लोगों ने जब उनका विरोध किया तो हमलावरों ने मारपीट कर दी। गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की और भाजपा के झंडे उखाड़ फेंके। शोर-शराबा होने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले में घायल लोगों ने मामले की जानकारी तुरंत हसनपुर के ग्राम प्रधान रूपसैन सैनी को दी। इस पर ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और गढ़ीपुख्ता थाने जाकर युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed