फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli and Rajasthan on the first day

शामली और राजस्थान ने पहले दिन बनाई बढ़त

Sat, 21 Apr 2018 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Sat, 21 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Shamli and Rajasthan on the first day
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। गांव लिलौन स्थित मुनव्वर मंसूरी क्लब में चौथी सद्भावना शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। जिसमें यूपी सहित अन्य कई राज्यों के निशानेबाजों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। चैंपियनशिप का शुभारंभ पूर्व प्रधान रवींद्र मुखिया और मुनेश ने किया। पहले दिन शामली और राजस्थान के निशानेबाजों ने बढ़त बनाई।  
विज्ञापन


शनिवार को गांव लिलौन में चार दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जिसमें राजस्थान, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली के निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रविंद्र और मुनेश ने सभी से परिचय करते हुए सभी को मेहनत व लगन से सटीक निशाने लगाकर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। क्लब के अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि पहले दिन राजस्थान के शहर अलवर के अभिनव चौधरी ने एयर पिस्टल सब जूनियर स्पर्धा में 400 अंकों में से 375 का स्कोर खड़ा कर बढ़त बनाई। एयर पिस्टल सब जूनियर वर्ग में शामली के गांव लिलौन के मोहम्मद कैफ ने 200 में से 145 को स्कोर बना बढ़त बनाई।
विज्ञापन


वहीं एयर राइफल पीप साइट सब जूनियर वर्ग में शामली के रॉक गोल्ड स्कूल के निशानेबाज नमन जैन ने 200 अंकों में से 181 अंक का स्कोर बनाकर बढ़त बनाई। मैच रेफरी डॉ. अहसान, प्रवीण चौधरी रहे। मौके पर मुख्य रूप से क्लब संरक्षक राजकुमार जैन, मदनलाल, कोच नदीम मंसुरी, पारस, सुनील कालखंडे, अहसान अली, कंवरपाल शर्मा, अनुज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed