फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Ambedkar and Abdul Kalam's flexes installed at passenger waiting room torn, anger

Shamli: यात्री प्रतीक्षालय पर लगे आंबेडकर, अब्दुल कलाम के फ्लैक्स फाड़े, रोष

Sat, 22 Feb 2025 05:43 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 22 Feb 2025 05:43 PM IST
सार

गढ़ीपुख्ता  क्षेत्र के गांव गुराना स्थित यात्री प्रतीक्षालय में लगी भीमराव आंबेडकर और अब्दुल कलाम के पोस्टर फाड़ने के मामले में क्षेत्र के लोगों में रोष फैल गया।

विज्ञापन
Shamli: Ambedkar and Abdul Kalam's flexes installed at passenger waiting room torn, anger
dr. apj abdul kalam अब्दुल कलाम - फोटो : PTI

विस्तार

गढ़ीपुख्ता  क्षेत्र के गांव गुराना स्थित यात्री प्रतीक्षालय में लगी भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के फोटो व नाम वाले फ्लैक्स फाड़कर असामाजिक तत्वों ने जमीन पर डाल दिए। इसकी जानकारी मिलने पर लोगों में रोष फैल गया। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष प्रभात भारती की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


गांव मानकपुर और भनेड़ा गांव के बीच यात्री प्रतीक्षालय को विधायक अशरफ अली खान ने अपनी निधि से बनवाया था। इसका उद्घाटन 13 जनवरी को विधायक द्वारा किया गया था। 
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात अज्ञात शरारती तत्वों ने प्रतीक्षालय में लगी भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की फोटो लगी फ्लैक्स को फाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। यही नहीं, प्रतीक्षालय की दीवारों और पोस्टरों पर पान के थूकने के निशान भी देखे गए। इसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।

भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष प्रभात भारती ने थाना गढ़ीपुख्ता में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की फोटोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। 
 

पूर्व में माहौल खराब करने की हो चुकी कोशिश
गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा पूर्व में माहौल खराब करने की कोशिश की जा चुकी है। पिछले सप्ताह गांव पेलखा में भीमराव आंबेडकर, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और सांसद चंद्रशेखर के पोस्टरों को फाड़ दिया गया था।

आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए माहौल को भड़काने का प्रयास किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने आरोपी दो किशोर भाइयों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

गांव मानकपुर में धर्मस्थल के बाहर अनुसूचित वर्ग के लोगों द्वारा बोर्ड लगाने को लेकर विवाद हो गया था। राजपूत समाज ने बोर्ड पर लिखे शब्दों को आपत्तिजनक बताते हुए हटाने की मांग की थी। इसे लेकर भी गांव में दोनों वर्गों के बीच तनाव बन गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed