{"_id":"6554a0c6ddba4b51e70b39a6","slug":"shamli-accused-released-from-jail-on-bail-opened-fire-at-farmer-s-house-family-narrowly-escaped-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: जेल से जमानत पर छूटे आरोपी ने किसान के घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: जेल से जमानत पर छूटे आरोपी ने किसान के घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा परिवार
Wed, 15 Nov 2023 04:14 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 15 Nov 2023 04:14 PM IST
सार
शामली के भैंसवाल गांव में मंगलवार देर रात हत्या के मामले में जेल से जमानत पर छूटे आरोपी ने किसान के मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में किसान का परिवार बाल बाल बच गया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
हमले के बाद गोलियों के निशान
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
शामली जनपद के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के भैंसवाल गांव में मंगलवार की देर रात हत्या के मामले में जेल से जमानत पर छूटे आरोपी ने किसान के मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। किसी तरह परिवार के सदस्यों ने भागकर जान बचाई।गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन
भैंसवाल गांव के किसान सुरेंद्र सिंह ने गढ़ीपुख्ता थाने में तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार की रात करीब पौने 10 बजे वह परिवार के सदस्यों के साथ घर पर ही था। परिवार के अन्य सदस्य भी मेरे पास थे। घर का मैन गेट बंद किया हुआ था। इसी बीच गांव का ही ललित घर पर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन
विरोध करने पर पिस्टल से एक के बाद एक फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड फायर किए गए। परिवार के विनित और अन्य लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। आरोपी ने जाते समय परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी।अभी भी परिवार के लोगों को जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
आरोपी वर्ष 2021 में आरोपी गांव में ही हत्या के मामले में जेल हा चुका है। पुलिस ने आरोपी ललित के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी राधेश्याम का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।