फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: 12th class student drowned in canal, police recovered body

Shamli: नहर में डूबा 12वीं का छात्र, पुलिस ने शव किया बरामद, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 25 Apr 2024 09:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Apr 2024 09:34 PM IST
सार

Shamli News : शामली में 12वीं का छात्र नहर में डूब गया। वहीं, पुलिस ने छात्र का शव बरामद किया तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Shamli: 12th class student drowned in canal, police recovered body
शामली में 12वीं का छात्र नहर में डूबा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली के निकट पूर्वी यमुना नहर में दोस्तों के साथ नहाने आए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। परिजनों की मदद से शव तीन दिन के बाद पुलिस ने बरामद कर लिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक कक्षा 12वीं में पढ़ता था।

विज्ञापन


22 अप्रैल को कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी प्रमोद शर्मा का 19 वर्षीय पुत्र कार्तिक शर्मा गांव के ही अपने दोस्त दीपक, अर्जुन, राजा के साथ बाइक पर सवार होकर क्षेत्र के गांव खंद्रावली की पूर्वी यमुना नहर में नहाने के लिए आया था। जैसे ही कार्तिक ने अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए छलांग लगाई तो कार्तिक नहर में डूब गया। दोस्त घबराकर मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन

वहीं, हादसे की परिजनों को कोई भी जानकारी नहीं दी। जब कार्तिक शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। कार्तिक का कोई सुराग न लगने पर दोस्तों से परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि नहर में नहाते समय डूब गया था। हम लोगों ने डर के कारण आप लोगों को जानकारी नहीं दी।

सूचना के बाद परिजन पूर्वी यमुना नहर पर पहुंच गए और पुलिस की मदद से नहर में डूबे युवक कार्तिक के शव को फतेहपुर पुलिया के निकट से बरामद कर लिया। युवक का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें: UP: इकरा हसन को बताया पाकिस्तानी, फेसबुक पर फोटो के साथ की टिप्पणी, खूब वायरल हो रहा मामला, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन

खंद्रावली चौकी प्रभारी मुकेश दिनकर का कहना है कि गांव अलीपुर निवासी युवक नहर में डूब गया था। शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Mayawati Rally: हाजी याकूब ने मायावती को भेंट किया सोने का मुकुट, नारों से गूंज उठा मैदान, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed