फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shall leave the polling day

मतदान के दिन रहेगा अवकाश

Thu, 08 Oct 2015 01:08 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 08 Oct 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी वर्मा ने बताया कि थाना भवन ब्लाक के प्रथम चरण में होने वाले मतदान के दिन अवकाश रहेगा। स्कूल-कॉलेज एवं सरकारी  कार्यालय बंद रहेंगे। मतदान से 48 घंटे पूर्व सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन

 प्रथम चरण में थानाभवन विकास खंड में नौ अक्तूबर शुक्रवार को मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे चलेगा। जिसके चलते शराब की सभी दुकानें सात अक्तूबर की शाम पांच बजे से लेकर मतदान समाप्ति तक बंद रहेंगी। दूसरे चरण में विकास खंड कैराना में 13 अक्तूबर को मतदान होगा।   जिसमें 11 अक्तूबर की शाम पांच बजे से लेकर मतदान समाप्ति तक, तृतीय चरण में विकास खंड शामली और कांधला विकास खंड में 17 अक्तूबर को मतदान होगा। 15 अक्तूबर की शाम पांच बजे से मतदान समाप्ति तक,  चतुर्थ चरण में विकासखंड ऊन में 29 अक्तूबर को मतदान होगा।
विज्ञापन


जिसमें 27 अक्तूबर की शाम पांच बजे से लेकर मतदान समाप्ति तक विकास खंड की सीमा से आठ किमी की दूरी तक शराब की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। यदि कोई दुकान खुली मिलती है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि  शासन के निर्देश पर मतदान के दिन स्कूल, कॉलेज व सरकारी विभागों के कार्यालय बंद रहेंगे। इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभाकक्ष में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पर्यवेक्षक दीपक अग्रवाल ने थानाभवन ब्लाक के जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी के प्रथम चरण में होने वाले मतदान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराया जाएगा। जिले स्तर के अधिकारी जनसहयोग की भावना से कार्य करें। प्रथम चरण का चुनाव नौ अक्तूबर को होगा।

प्रेक्षक ने थानाभवन ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी के मतदान की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन के मतदान केंद्र पर कोई विवाद हो तो वह समाधान कराएं। प्रशासन सभी चरणों के मतदान की वीडियो और फोटोग्राफी कराएं। किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरती जाए। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी वर्मा, सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने प्रथम चरण के मतदान की व्यवस्थाओं की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अलग से फोर्स तैनात रहेगी।


मतदाताओं  को प्रभावित करने वाले प्रत्याशियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एसपी विजय भूषण ने पुलिस व्यवस्था की जानकारी दी। बताया कि 22 हजार लोगों पर 107/16 में कार्रवाई की गई है।  4500 लोगों के असलाह जमा कराए गए हैं, 600 अवैध असलाह बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed