फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shagun won silver medal in brainobrain habit competition

प्रतियोगिता में शगुन ने जीता सिल्वर मेडल

Thu, 13 Oct 2022 09:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Shagun won silver medal in brainobrain habit competition
शामली रॉयल पब्लिक स्कूल में छात्रा को सम्मानित करती प्रधानाचार्या। - फोटो : SHAMLI
ब्रेनोब्रेन अभ्यकस्त प्रतियोगिता में शगुन ने जीता सिल्वर मेडल
विज्ञापन

शामली। रॉयल पब्लिक स्कूल की छात्रा शगुन ने राष्ट्रीय स्तर ब्रेनोब्रेन अभ्यकस्त प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता है। स्कूल में छात्रा का स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्कूल की प्रधानाचार्या निर्मला मलिक ने बताया कि ब्रेनोब्रेन अभ्यकस्त राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में रॉयल पब्लिक स्कूल की कक्षा पांच की छात्रा शगुन ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीत कर रॉयल पब्लिक स्कूल का गौरव बढ़ाया। प्रधानाचार्या निर्मला मलिक ने छात्रा शगुन को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने स्कूल के छात्र-छात्राओं से कहा कि समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से ही सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि अपने परिश्रम पर विश्वास रखते हुए अभ्यास करते रहे। इससे सफलता अवश्य मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed