फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seven houses that came under the JD of the highway were demolished

हाईवे की जद में आए सात मकान ढहाए

Wed, 15 Jun 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Seven houses that came under the JD of the highway were demolished
कैराना के मवी के पास हाइवे की जद में आए मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कराते अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
हाईवे की जद में आए सात मकान ढहाए
विज्ञापन

शामली, कैराना। नेशनल हाईवे 709 एडी की जद में आ रहे सात मकानों को मुआवजा मिलने के बाद भी हटाया नहीं जा रहा था। जिसके बाद एसडीएम व एनएचएआई के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से सभी मकानों को ध्वस्त करा दिया। इसके अलावा हाईवे की जद में आ रही एक मस्जिद को जिम्मेदार लोग खुद हटवा रहे हैं।
पानीपत के सिवाह से नगीना तक नेशनल हाईवे 709 एडी का निर्माण कार्य जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से कराया जा रहा है। यमुना पुल से पहले गांव मवी अहतमाल तिमाली के पास नेशनल हाईवे की जद में कुछ मकान आ रहे थे। लोगों ने मुआवजा मिलने के बाद अधिकतर मकानों को खुद तोड़कर हटा लिया था, लेकिन हाईवे की जद में आए सात मकानों को हटाया नहीं जा रहा था। मंगलवार को एसडीएम विशु राजा, एनएचएआई के अधिकारी, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि सभी मकान मालिकों को मुआवजा राशि मिल चुकी है। लेकिन मकान मालिक मकानों को हटा नहीं रहे। बाद में एसडीएम के निर्देश पर बुलडोजर से सभी मकानों को ध्वस्त करा दिया। एसडीएम ने बताया कि हाईवे की जद में आए सात मकानों का मुआवजा मिल चुका है। सभी मकानों को ध्वस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन

हाईवे की जद में आई मस्जिद को स्वयं हटा रहे
ध्वस्त कराए गए मकानों के ठीक सामने ही नेशनल हाईवे की जद में एक मस्जिद भी आ रही है। पिछले कई दिनों से जिम्मेदार लोगों ने मस्जिद के निर्माण को स्वयं तोड़कर हटाने का कार्य कराया जा रहा हैं। जल्द ही निर्माण को तोड़कर अन्य स्थान पर मस्जिद का निर्माण कराया जाएगा।

कैराना के मवी के पास हाइवे की जद में आए मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कराते अधिकारी।

कैराना के मवी के पास हाइवे की जद में आए मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कराते अधिकारी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed