{"_id":"5f4011668ebc3e3d084870c2","slug":"set-up-committee-to-settle-land-dispute-shamli-news-mrt497339710","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद निपटाने को गठित करें समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद निपटाने को गठित करें समिति
विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेते अधिकारी
- फोटो : SHAMLI
भूमि विवाद निपटाने को गठित करें समिति
शामली। डीएम जसजीत कौर ने ई-चौपाल के माध्यम से जिले के सभी सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन निर्माण व मरम्मत तथा ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा की गई। 41 ग्राम पंचायतों में भूमि विवाद के निस्तारण के लिए एसडीएम स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर ने ई- चौपाल के माध्यम से सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, खंड प्रेरक, डाटा एंट्री ऑपरेटर को संबोधित किया। जिले की 230 के सापेक्ष 189 ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों पर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि 41 ग्राम पंचायतों में भूमि का विवाद के संबंध में एसडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित कर ली जाए। डीपीआरओ आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि चार ग्राम पंचायतों में भूमि का चयन कर लिया गया है। शेष 37 में तत्काल चयन करने का निर्देश हैं। जिले में 15 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन नहीं है, 10 ग्राम पंचायतों को वर्ष 2019-20 में धनराशि प्राप्त हो चुकी है। दो ग्राम पंचायतों का चयन वर्ष 2020-21 में आरजीएसए योजना में करके निदेशालय को भेजा गया है। गोवंश आश्रय स्थल, तालाबों का जीर्णोद्धार, सफाई, खेल मैदान की भी समीक्षा की गई। इस मौके पर सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, डीपीआरओ आलोक शर्मा मौजूद रहे।
सूक्ष्म उद्यमियों को दिया जाए योजना का लाभ
शामली। डीएम जसजीत कौर ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि योजना की जानकारी किसानों को दी जाए। उन्होंने उद्योग एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को योजना में सूक्ष्म उद्यमों को लाभान्वित कर कुशल एवं अर्द्धकुशल रोजगार उत्पन्न कराने को कहा। जिला उद्यान अधिकारी जयकरण सिंह ने बताया कि सूक्ष्म उद्यमियों को कुशल प्रशिक्षण एवं तकनीकी जानकारी प्रदान करना योजना का उद्देश्य है। यह योजना वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक पांच वर्षों के लिए लागू की गई है।

शामली कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेती डीएम जसजीत कौर- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन