{"_id":"6345b95313e48b05c742d473","slug":"service-road-collapsed-in-rain-pedestrians-upset-shamli-news-mrt6090287160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में धंस गई सर्विस रोड, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में धंस गई सर्विस रोड, राहगीर परेशान
विज्ञापन
झिंझाना डेरी चौक में बाइक फिसलने से विक्रेता के दूध और ब्रेड के पैकेट बिखरे।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश में धंस गई सर्विस रोड, राहगीर परेशान
शामली, झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर पुल के बराबर में बनाई गई सर्विस रोड बरसात के कारण धंस गई है। सड़क में गड्ढों के कारण दूध ब्रेड बेचने वाले युवक की बाइक गिरने से सामान बिखर गया। इस मार्ग से उच्चाधिकारी रोज गुजरते हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं देता।
बेमौसम हो रही बरसात ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। जिले की अधिकतर सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। आए दिन कोई ना कोई दुर्घटना होती रहती है। मंगलवार की सुबह गांव वेदखेड़ी निवासी अभिषेक दूध, ब्रेड बेचने के लिए बाइक से जा रहा था, डेरी चौक के निकट गड्ढे में पहिया गिरने से बाइक फिसल गई। जिससे बाइक सवार का दूध, ब्रेड आदि सामान भी सड़क पर बिखर गया। वहीं मेरठ-करनाल हाईवे पुल के बराबर में बनाई गई सर्विस रोड पानी के कारण धंस गई।
बता दें कि जनपद की ऊन तहसील को जाने वाला यह मुख्य मुख्य मार्ग है। यहीं से प्रतिदिन उच्चाधिकारी गुजरते हैं, लेकिन गड्ढों के बारे में कोई संज्ञान लेने को तैयार नहीं है। पुल के नीचे अंडरपास में बरसात का पानी भरा है। कैराना रोड व कस्बे में आने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मेरठ करनाल हाईवे झिंझाना गाड़ी वाला चौक पर पुल के के नीचे भरा पानी।- फोटो : SHAMLI

मेरठ-करनाल हाईवे पर झिंझाना में गाड़ी वाला चौक पर पुल के बराबर में बारिश में धंसी सर्विस रोड।- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन