फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sensation spread due to killing of representative of seed company

दवा कंपनी के एमआर की हत्या से जुड़ी स्टोरी

Thu, 11 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sensation spread due to killing of representative of seed company
थाना भवन सीएचसी में लगी मृतक के परिजनों की भीड़ - फोटो : SHAMLI
बीज कंपनी के प्रतिनिधि की हत्या से फैली सनसनी
विज्ञापन

जलालाबाद/ थानाभवन (शामली)। थानाभवन थानाक्षेत्र के जलालाबाद कस्बे के दिल्ली हाईवे पर एक बीज कंपनी के प्रतिनिधि कपिल कौशिक की हत्या से सनसनी फैल गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को शव कब्जे में नहीं लेने दिया और हंगामा किया।
शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव गोहरपुर निवासी कपिल कौशिक ( 28 ) पुत्र सत्यवीर कौशिक एक खाद-बीज की कंपनी के प्रतिनिधि थे। बृहस्पतिवार को कपिल थानाभवन के बाजार में मार्केट करने के बाद शाम चार बजे बाइक से सहारनपुर की ओर जा रहा था रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से मना कर दिया। उनका कहना था कि पहले घटना का खुलासा करो। हमलावरों को पकड़ा जाए। इसे लेकर वहां हंगामा हो गया। सड़क पर ही शव लेकर लोग बैठ गए।
विज्ञापन

प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा थानाभवन में अपने फार्म हाउस पर ही मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलने पर वह भी तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात की। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। बाद में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने लोगों को समझाया। भरोसा दिया कि उन्होंने पुलिस को कह दिया है कि इसमें तेजी से काम करे। जल्द पुलिस हमलावरों को पकडे़गी। मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रामीण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भजा। पुलिस अधिकारियों को घटना के जल्द खुलासे ओर आरोपियों की गिरफ्तारी को कहा। मंत्री ने बताया कि घटना का जल्द खुुलासा किया जाएगा। एसपी को इस संबंध में कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
घटना के बारे में राहगीरों से जो जानकारी मिली है उसमें हमलावरों की संख्या स्पष्ट नहीं हुई है। कोई बाइक पर दो हमलावर बता रहा है, तो कोई तीन। मृतक के गांव से भी कुछ बातें पता चली हैं। इन सभी तथ्यों पर जानकारी जुटाकर पुष्ट किया जा रहा है। पुलिस की चार टीमों को इसमें लगाया जाएगा। तहरीर आने पर केस दर्ज किया जाएगा और पूरा प्रयास होगा कि केस जल्द वर्कआउट हो। - विनीत जायसवाल एसपी शामली

शामली मर्डर:  शामली के थानाभवन सीएससी में विलाप करते मृतक के परिजन।

शामली मर्डर: शामली के थानाभवन सीएससी में विलाप करते मृतक के परिजन।- फोटो : SHAMLI

शामली मर्डर:  शामली के थानाभवन सीएचसी में घटना की जानकारी लेते गन्ना मंत्री सुरेश राणा।

शामली मर्डर: शामली के थानाभवन सीएचसी में घटना की जानकारी लेते गन्ना मंत्री सुरेश राणा।- फोटो : SHAMLI

थाना भवन सीएससी में घटना की जानकारी लेते गन्ना मंत्री सुरेश राणा

थाना भवन सीएससी में घटना की जानकारी लेते गन्ना मंत्री सुरेश राणा- फोटो : SHAMLI

शामली मर्डर:  शामली के थानाभवन सीएचसी में विलाप करते मृतक के परिजन।

शामली मर्डर: शामली के थानाभवन सीएचसी में विलाप करते मृतक के परिजन।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed