फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seized five kg polythene from three shops, imposed a fine of 17000

तीन दुकानों से पांच किलो पॉलिथीन जब्त, 17000 जुर्माना लगाया

Sat, 21 Jul 2018 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sat, 21 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Seized five kg polythene from three shops, imposed a fine of 17000
दुकान पर चेकिंग करते अफसर। - फोटो : अमर उजाला
शामली में शासन द्वारा 15 जुलाई से 50 माइक्रोन तक की पॉलिथीन पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध के चलते शुक्रवार को जिला प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने शहर के बाजारों में अभियान चलाया। टीम ने पुलिस बल के साथ बाजारों में दुकानों की तलाशी ली। पॉलिथीन मिलने पर उसका वजन कराते हुए वजन के अनुसार दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। पहले दिन के अभियान में टीम ने 17000 रुपये जुर्माना वसूला। अभियान के चलते थोक विक्रेताओं की दुकानों के शटर बंद मिले। रास्ते में पॉलिथीन लेकर जा रहे लोगों को भी इसका प्रयोग न करने के प्रति भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध के बाद से जिला प्रशासन और नगर पालिका टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर शुक्रवार को पहला बड़ा अभियान चलाया। एसडीएम अरविंद कुमार नगर पालिका की टीम और पुलिस बल को साथ लेकर शहर सुभाष चौक से अभियान चलाया गया। जिसके बाद टीम शहर के बड़ा बाजार, सब्जी मंडी, नया बाजार, कबाड़ी बाजार, फूल मार्केट की दुकानों पर टीम के सदस्यों ने अंदर पहुंचकर जांच की। जिसमें सब्जी मंडी रोड स्थित दिलशाद कपड़ा व्यापारी की दुकान में टीम को एक किलो पॉलिथीन मिली। दुकानदार को मौके पर ही 5000 रुपये की रसीद देते हुए जुर्माना वसूला। दुकानदार कहता रहा कि उसका एक्सीडेंट हो गया था, उसने आज ही दुकान खोली है। जिसके बाद टीम आगे बढ़ी तो पास में ही आदि साड़ी सेंटर पर तलाशी के समय काउंटर में काफी पॉलिथीन मिली। जिसका वजन कराने पर साढे़ तीन किलो निकली। दुकान मालिक को जब 10000 हजार रुपये की रसीद नगर पालिका लिपिक सुभाष द्वारा दी गई तो वह आश्चर्य में पढ़ गया। दुकानदार एसडीएम से जुर्माना कम करने की गुहार लगाता रहा। एसडीएम ने जुर्माना नियमानुसार बताते हुए इसमें कोई कटौती न होने की बात कही।
विज्ञापन
उसके बाद टीम अन्य दुकानों की तलाशी लेते हुए नया बाजार पहुंची। जहां पर टीम को लक्ष्मी इलेक्ट्रानिक्स की दुकान से पॉलिथीन मिली। वजन कराने पर वह 500 ग्राम निकली। दुकानदार को 2000 रुपये की रसीद काटकर दी गई। वहीं दुकानदार टीम से पहली बार कहते हुए छोड़ने की गुजारिश करता रहा, न मानने पर दुकानदार ने एक हजार रुपये मौके पर ही और एक हजार रुपये शाम तक देने की बात कही। जिसके बाद टीम बड़ा बाजार होते हुए कबाड़ी बाजार पहुंची। जहां पर टीम को दुकानों पर जूट के थैले ही मिले। टीम द्वारा दो दिन बाद फिर बड़े स्तर पर अभियान चलाने की बात कही। इस दौरान एसडीएम अरविंद कुमार, नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, नगर पालिका वरिष्ठ लिपिक सुभाष, सफाई इंस्पेक्टर बिट्टू सिंह, वैज्ञानिक सहायक प्रदूषण आरएन सिंह, कर्मचारी राहुल, शशिकांत, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिथीन के वजन के अनुसार लगने वाले जुर्माने की सूची वजन जुर्माना राशि 100 ग्राम तक 1,000 रुपये 101 ग्राम से 500 ग्राम तक 2,000 रुपये 501 ग्राम से 1 किलो तक 5,000 रुपये 1 किलो से 5 किलो ग्राम तक 10,000 रुपये 5 किलो से अधिक पर 25,000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed