फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seek cooperation from religious leaders to increase vaccination

कोरोनारोधी टीकाकरण बढ़ाने के लिए धर्मगुरुओं से मांगा सहयोग

Fri, 19 Nov 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Seek cooperation from religious leaders to increase vaccination
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : SHAMLI
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर ने बृहस्पतिवार को मदरसा संचालकों और धर्म गुरुओं के साथ बैठक की। इस दौरान डीएम ने कहा कि जनपद में कोविड-19 वैक्सीनेशन की स्थिति शुरुआत में बहुत अच्छी रही है, वह अब कम हो गई है। बैठक का उद्देश्य यही है कि वैक्सीनेशन को बढ़ाकर लक्ष्य हासिल किया जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने सभी से कोरोना की तीसरी लहर के दृष्टिगत 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को जागरूक करते हुए सबका शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाने की अपील की। डीएम ने कहा कि अन्य प्रदेशों में कोरोना के केस आ रहे हैं, इसलिए आप अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य हित के चलते एक लीडर की भूमिका निभाते हुए लोगों के अंदर कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर जो भ्रांति है, उसको दूर करें। क्षेत्र में मस्जिद व मदरसे में घोषणा कराते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करें। बैठक में सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी अंशुल चौहान, डॉ. अथर जमील, डॉ. राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed