फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   sedated the young man's limb

शामली: युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, बेहोशी की हालत में फेंककर मंगलामुखी फरार, जानें पूरा मामला

Fri, 28 Oct 2022 12:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2022 12:05 PM IST
सार

शामली में एक युवक को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर प्राइवेट पार्ट काट दिया। मंगलामुखी उसे बेहोशी की हालत में फेंककर फरार हो गए।

विज्ञापन
sedated the young man's limb
घायल युवक। - फोटो : ANI

विस्तार

शामली के थानाभवन में गांव सोंटा रसूलपुर निवासी एक युवक के निजी अंग काटने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने दो मंगलामुखी सहित छह के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि मंगलामुखियों ने उसे चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर उसका निजी अंग काट दिया और सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए।

विज्ञापन


गांव सोंटा रसूलपुर निवासी पीड़ित शहजाद ने थाने में तहरीर दी कि वह कपड़े सिलाई का काम करता है। इसी के चलते थानाभवन व गढ़ीपुख्ता में रहने वाले दो मंगलामुखियों से उसकी जान-पहचान है। आरोप है कि वह किसी कार्य से थानाभवन आया हुआ था। इस दौरान एक कार में दोनों मंगलामुखी सहित छह लोग मिले। उन्होंने शामली से कपड़ा खरीदने के बहाने उसे कार में बैठा लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि रास्ते में चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। आरोप है कि बेहोश कर आरोपियों ने उसका निजी अंग काट दिया। थानाभवन की बजाज शुगर मिल के पास फेंक कर फरार हो गए। होश में आने पर पीड़ित ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर: मां ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, बेटे ने सिर में डंडा मारकर उतारा मौत के घाट, गांव में फैली सनसनी

इसके बाद परिजनों ने गंभीर हालत में घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत के चलते घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला गंभीर है पूरे मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: चर्चित मामला: SIT ने वकील को दी क्लीन चिट, कोर्ट में दाखिल की अंतिम रिपोर्ट, जज की पत्नी ने दर्ज कराया था केस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed