{"_id":"5dea99518ebc3e1c1e4769e6","slug":"security-is-on-hold-police-is-ready-shamli-news-mrt457405279","type":"story","status":"publish","title_hn":"चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, पुलिस रही मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, पुलिस रही मुस्तैद
विज्ञापन
शामली में पैदल गश्त करते एएसपी राजेश श्रीवास्तव और एडीएम अरविंद कुमार।
- फोटो : SHAMLI
शामली/कैराना। छह दिसंबर को लेकर जनपद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। शहर और कस्बों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा रही। सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेेटों के साथ पुलिस बल तैनात रहा। कस्बा कैराना में सुरक्षा को लेकर खास सतर्कता बरती गई। सहारनपुर से कमिश्नर और डीआईजी ने भी संवेदनशील कैराना पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था परखी। डीएम और एसपी वहां की कमान संभाले रहे।
जनपद को चार सुपर जोन, 10 जोन और 58 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बृहस्पतिवार शाम से ही दो शिफ्ट में जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। शुक्रवार को छह दिसंबर के दिन अधिकारी हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखी। अधिकारियों का फोकस कस्बा कैराना पर रहा। कैराना में डीएम अखिलेश सिंह और एसपी विनीत जायसवाल सुबह ही कैराना कोतवाली पहुंच गए थे, जबकि शामली में एडीएम अरविंद कुमार और एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने कमान संभाली। दोपहर में सहारनपुर से कमिश्नर संजय कुमार और डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल कैराना पहुंचे। कोतवाली में दोनों अधिकारियों ने डीएम अखिलेश सिंह और एसपी विनीत जायसवाल के साथ क्षेत्र की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। दोनों अधिकारी कैराना कोतवाली में करीब एक घंटे तक कैंप किए रहे। खुफिया विभाग की टीमें भी सक्रिय रही और सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए साइबर सेल अलर्ट रहा। शाम तक पूरे जनपद में शांति बनी रही और अन्य दिनों की तरह माहौल सामान्य रहा। उधर, शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर कैराना में कांधला तिराहे, शामली बस स्टैंड, चौक बाजार, मेंढकी दरवाजा, ईदगाह, तीतरवाड़ा चुंगी आदि मस्जिदों के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रहा।
स्कूलों में अवकाश, परीक्षा का असमंजस
छह दिसंबर को लेकर एहतियात के तौर पर डीएम अखिलेश सिंह ने शुक्रवार को सभी स्कूल कालेजों में अवकाश घोषित कर दिया था। डीएम के आदेशों के चलते जिले में सभी स्कूल कालेज बंद रहे। हालांकि विवि की परीक्षाओं को लेकर सुबह छात्र-छात्राओं में असमंजस बना रहा। कई छात्र परीक्षा देने भी पहुंचे लेेकिन कालेजों से बताया कि विवि ने आज की परीक्षा स्थगित कर दी है। इसकी डेट बाद में घोषित होगी।
विज्ञापन
बाजारों में रही चहल पहल
छह दिसंबर को लेकर शामली, कैराना कांधला कस्बे में किसी ने भी कोई चर्चा नहीं की। अन्य दिनों की तरह बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर लोगों की चहल पहल नजर आई। हर कोई पुलिस फोर्स एवं अधिकारियों की गाड़ियों को देखकर एक दूसरे से मामले की जानकारी लेता नजर आया।

शामली में बड़ा बाजार स्थित जमा मस्जिद के पास तैनात पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI

शामली में शिवचौक पर तैनात पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI