फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Security began in the board exam

कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई बोर्ड परीक्षा

Fri, 19 Feb 2016 01:32 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 19 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
 Security began in the board exam
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं का बृहस्पतिवार से आगाज हो गया। पहले दिन हाईस्कूल और इंटर की हिंदी परीक्षा हुई। जिसमें दोनों पालियों में 24,299 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 934 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिले के 36 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस सुरक्षा के बीच बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई। पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी व इंटर के सैन्य विज्ञान की परीक्षा हुई। हाईस्कूल के कुल 13857 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 710 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि पहली पाली सैन्य विज्ञान का केवल एक ही परीक्षार्थी था। उसने भी परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


दूसरी पाली में इंटर हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा हुई। इसमें इंटर हिंदी के 3600 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 105 अनुपस्थित रहे। सामान्य हिंदी के 6842 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 119 ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही स्टेटिक टीम व सेक्टर मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण किया और परीक्षार्थियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कोई नकलची पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed