फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Secondary school teachers staged a sit-in at the DIOS office

माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर भरी हुंकार

Tue, 10 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Secondary school teachers staged a sit-in at the DIOS office
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने सोमवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआइओएस सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को वेतन समेत 14 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से मांगों को लेकर लामबंद हैं। समय-समय पर धरना प्रदर्शन भी करते रहते हैं, लेकिन शासन-प्रशासन शिक्षक समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हमारी 14 सूत्रीय मांगों में पुरानी पेंशन की बहाली, शिक्षकों के आनलाइन स्थानांतरण में आने वाली विसंगतियों को दूर करने, शिक्षकों को कैशलेश चिकित्सा प्रतिपूर्ति, वित्तविहिन शिक्षकों को समान काम - समान वेतन, प्रदेश के सहायता प्राप्त विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षक के नवीन पद सृजित करने सहित अन्य मांगें शामिल है। इस मौके पर जिला मंत्री अंकुर, जिला संयोजक डॉ. राजेश मोहन शर्मा, मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, पंकज कुमार, अरविंद कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed