{"_id":"5e52ca608ebc3ef3d05b3dd1","slug":"second-installment-of-pm-awas-yojana-reached-wrong-account-shamli-news-mrt4705083192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त गलत खाते में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त गलत खाते में पहुंची
विज्ञापन

कांधला। डूडा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त गलती से दूसरी महिला के खाते में चली गई। महिला ने रकम को अपने खाते से निकालकर खर्च कर लिया। अब डूडा के अधिकारी की तरफ से महिला के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।
डूडा विभाग के अधिकारी गिरी गोपाल ने थाना कांधला पर तहरीर देकर बताया कि आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत निवासी पीतमो देवी का प्रधानमंत्री आवास योजना में चयन किया गया है। डूडा विभाग द्वारा पात्र महिला के खाते में पहली किस्त भेज दी गई थी। अब डूडा विभाग के कर्मचारियों से भूलवश दूसरी किस्त एक लाख 27 हजार रुपये कांधला के निवासी एक महिला के खाते में भेज दी। महिला ने रकम को खाते से निकालकर खर्च कर लिया। आरोप है कि महिला से रकम वापस देने को कहा, लेकिन उसने रकम नहीं लौटाई। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह का कहना है कि डूडा की तरफ से तहरीर मिली है। महिला को थाने बुलाया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।