{"_id":"58e3ef6a4f1c1bf0125b5260","slug":"second-day-s-mega-block-disrupted-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन के मेगा ब्लाक से बेपटरी हुई जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन के मेगा ब्लाक से बेपटरी हुई जिंदगी
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
raliway
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। लोनी में रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण चलते दूसरे दिन भी चार घंटे का मेगा ब्लाक रहा। जिस कारण सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को लोनी के रेलवे फाटक नंबर आठ पर ओवरब्रिज का काम चलने से रेलवे का दूसरे दिन चार घंटे का ब्लाक सुबह साढ़े ग्यारह बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक जारी रहा। रेलवे ब्लाक रहने से दिल्ली से शामली आने वाली सुबह साढ़े सात बजे 74025 और शामली से 10 बजे दिल्ली जाने वाली सीएनजी ट्रेन स्थगित रही।
सहारनपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर 51910 को सुबह 8.50 बजे शामली रोक दिया गया। यह सुबह 9 बजे से लेकर चार बजे शामली रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। इसको ब्लाक होने के बाद शामली से दिल्ली के 51911 बनाकर संचालन किया गया। लोनी में चार घंटे का ब्लाक रहने से ट्रेनों के इंतजार में शामली रेलवे स्टेशन पर यात्री बैठे रहे। दिल्ली और सहारनपुुर जाने के लिए यात्रियों ने ट्रेनों के लेट होने से प्राइवेट-रोडवेज अड्डों पर पहुंचकर बसों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
उधर, यातायात निरीक्षक पवन कुमार और शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली ट्रेन को ढाई घंटे बाद संचालन किया गया।