फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Search for landlords in double murder continues

मास्क नहीं लगाने पर सख्ती, 610 लोगों का चालान

Wed, 10 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Search for landlords in double murder continues
कैराना में बिना मास्क और ट्रिपल राइडिंग पर चालान करते सीओ प्रदीप सिंह - फोटो : SHAMLI
शामली। अनलॉक-1 में पुलिस-प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन कुछ लोग इसका पालन नहीं कर रहे है। बुधवार को जनपद में पुलिस ने दो घंटे तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 610 लोगों के चालान कर 63 हजार जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जनपद शामली में अनलॉक-1 के तहत सशर्त छूट दी गई है। पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि वह भीड़-भाड़ न लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य रूप से पहने और अनलॉक-1 के लिए जारी किए गए नियमों का पालन करें। पुलिस द्वारा नियमित रूप से की जा रही अपील के बावजूद भी कुछ लोग नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जा रहे हैं, जिनके विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की जा रही ही। इसके बाद भी कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे है। ऐसे लोगों के खिलाफ बुधवार को पूरे जनपद में एक साथ सुबह 10 बजे से 12 बजे तक दो घंटे का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी ने बताया कि अभियान के तहत 610 लोग ऐसे पकड़ में आए, जिन्होंने सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं लगाया हुआ था। इन लोगों के चालान करते हुए उनसे 63000 रुपये समन शुल्क वसूला गया। एसपी ने चेतावनी दी कि अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया जाएगा तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके।

कांधला में वाहनों की चेंकिंग करते पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल।

कांधला में वाहनों की चेंकिंग करते पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed