फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Search for landlords in double murder continues

डबल मर्डर में मकान मालिकों की तलाश जारी

Wed, 10 Jun 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Search for landlords in double murder continues
डबल मर्डर में मकान मालिकों की तलाश जारी
विज्ञापन

शामली/ कैराना। कैराना के जगनपुर गांव के जंगल में 20 मई को मिले दो युवतियों के शव के मामले में पुलिस को अब तक फरार चल रहे मकान मालिक की तलाश जारी है। साथ ही पुलिस को फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट का इंतजार है। काफी हद तक इन दोनों पर ही इस केस का खुलासा टिका है। मकान मालिकों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।
20 मई की शाम जगनपुर के जंगल में दो अज्ञात युवतियों के खून से लथपथ शव मिले थे। दोनों की ही हत्या सिर में धारदार हथियारों से वार करके निर्मम तरीके से की गई थी। मेरठ से बुलाई गई फोरेंसिक टीम ने दो बार यहां पहुंचकर जांच की। एक बार घटनास्थल के आसपास खूब के धब्बे मिले। दूसरी बार संदेह के दायरे में आए मकान में मिले खून जैसे धब्बों के नमूने लिए गए। मकान के विभिन्न सामान पर मिले खून जैसे धब्बों के करीब 20 नमूनों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आने में अभी वक्त लगेगा। लैब की जांच रिपोर्ट से ये स्पष्ट होगा कि मकान में मिला खून मानव रक्त है या नहीं। फिलहाल पुलिस के पास फोरेंसिक लैब की जांच रिपोर्ट का इंतजार के सिवा कोई चारा नहीं है। इसलिए पुलिस का पूरा फोकस संदेह के दायरे में आए मकान में रहने वालों पर है। इनके गायब होने के बाद ये लोग पूरी तरह संदेह के दायरे में हैं। लिहाजा इन तक पहुंचने के लिए पुलिस ने पूरा दबाव बनाया हुआ है। इनके परिचितों का पता लगाया जा रहा है। कई लोगों से पूछताछ हो चुकी है।
विज्ञापन

कोट
पुलिस गायब चल रहे मकान मालिकों तक पहुंचने की पूरी कोशिश कर रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों युवतियों के फोटो आदि के माध्यम से अभी भी उनकी शनाख्त की कोशिश हो रही है। यदि उनकी शनाख्त भी हो जाए तो भी बहुत मदद मिलेगी। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में अभी वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनीत जायसवाल ,एसपी शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed