फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Search continues in search of absconding accused in double murder

दोहरे हत्याकांड में फरार आरोपी की तलाश में दबिश जारी

Thu, 06 Jan 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Search continues in search of absconding accused in double murder
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक में मामूली कहासुनी के विवाद में दो लोगों की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों का चालान कर दिया। इस घटना में फरार चौथे आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन

गांव लांक में सोमवार रात को किसान विनोद और मजदूर पालेराम उर्फ पाल्ला कश्यप की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या की वजह आरोपियों से मामूली कहासुनी का विवाद बताया था। इस मामले में मृतकों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने विवेक उर्फ केकड़ा, उसके पिता कृष्णपाल, भाई विशांत और गांव के अमित के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने विवेक उर्फ केकड़ा, कृष्णपाल और अमित को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि चौथा आरोपी विशांत फरार हो गया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। फरार आरोपी विशांत की तलाश में कई स्थानों पर पुलिस टीम ने दबिश दे रही है, लेकिन वह अभी पकड़ में नहीं आया है। जल्द ही चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed