फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seal on the shop opened in five days

पांच दिन में ही खोल दी गई दुकान पर लगाई सील

Tue, 06 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Seal on the shop opened in five days
पांच दिन में ही खोल दी गई दुकान पर लगाई सील
विज्ञापन

शामली। फव्वारा चौक पर पांच दिन पहले सील की गई तीन मंजिला दुकान को एमडीए ने मंगलवार को खोल दिया। कार्रवाई के बाद दुकान मालिक ने प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।
पिछले बृहस्पतिवार को एमडीए के अधिकारियों ने तहसीलदार अजय शर्मा के साथ फव्वारा चौक पर स्थित दीपक बंसल की तीन मंजिला दुकान को सील कर दिया था। यह मोबाइल की दुकान है। बताया गया था कि अवैध रूप से दुकान का निर्माण किया गया था। एमडीए अधिकारियों का कहना था कि अवैध निर्माण कर बनाई गई दुकान के संचालक को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण का नोटिस भी दिया था। इस आदेश का पालन नहीं किया गया। इस पर दुकान को सील किया गया। दुकान को सील करने के साथ ही शीघ्र ध्वस्त करने की चेतावनी भी दी गई थी। उधर, दुकान को सील हुए पांच दिन ही बीते थे कि मंगलवार सुबह ही दुकान की सील खोल दी गई। पांच दिन में ही दुकान की सील खोलने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दुकान का निर्माण अवैध था तो फिर इतनी जल्दी सील कैसे खोल दी गई।
विज्ञापन

अधिकारियों के खिलाफ की थी शिकायत
दुकान मालिक दीपक बंसल ने प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। दुकान पर सील लगाने की कार्रवाई इसी शिकायत के मद्देनजर मानी जा रही थी। चूंकि पांच जून को दीपक बंसल ने अपनी शिकायत का खंडन कर दिया। इसलिए माना जा रहा है कि दुकान की सील खोल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एई ने न कॉल रिसीव की और न मेसेज का जवाब भेजा
मंगलवार को एमडीए कार्यालय में कोई कर्मचारी या अधिकारी नहीं मिला। कार्यालय में लिपिक, एई और अन्य कर्मचारियों की तैनाती है, लेकिन मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कार्यालय खुला तो था, पंखे भी चल रहे थे, लेकिन न तो कोई कर्मचारी था और न ही अधिकारी। कार्यालय के नीचे बैठे एक व्यक्ति ने बताया कि कार्यालय में एक कर्मचारी आया था, जो कहीं गया हुआ है। उधर, शामली का कार्य देख रहे एई सुनील गुप्ता से कई बार उनके सीयूजी नंबर पर फोन कर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की और न ही मेसेज का जवाब दिया।

------------
इन्होंने कहा...
एमडीए के सचिव महेंद्र प्रसाद ने बताया कि दुकान को सील करने की कार्रवाई शामली से की गई थी। वहीं से इस संबंध में जानकारी मिल सकती है। कार्यालय में किसी के मौजूद नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि एई और लिपिक मीटिंग में मुजफ्फरनगर आए थे। इसलिए शायद कोई कार्यालय में मौजूद नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed