फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SE commotion at the office , picketing

एसई दफ्तर पर हंगामा, धरना

Wed, 04 Nov 2015 12:16 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 04 Nov 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
SE commotion at the office , picketing
शामली। शहरी क्षेत्र से बिजली ग्रामीण क्षेत्र में किए जाने की मांग को लेकर खेड़ीकरमू, लिलौन और बामनौली के ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता (एसई) दफ्तर पर धरना दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने एसई दफ्तर पर तालाबंदी कर एक्सईएन और एसई को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


 ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें गांव के शेड्यूल के हिसाब से बिजली मिल रही है, जबकि बिल शहर के हिसाब से वसूला जा रहा है। बाद में एसई ने सात दिन के अंदर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


मंगलवार को खेड़ीकरमू, लिलौन और बामनौली के ग्रामीण शाम करीब पांच बजे कैराना रोड स्थित अधीक्षण  अभियंता के दफ्तर पर पहुंचे। यहां पर ग्रामीणों कनेक्शन काटे जाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया और धरने पर बैठ गए। गुस्साए ग्रामीणों ने एसई दफ्तर पर तालाबंदी कर एसई और एक्सईएन को बंधक बनाकर धरनास्थल पर बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ग्रामीणों का कहना था कि गांव में केवल दस घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। जबकि बिल शहरी क्षेत्र के हिसाब से वसूला जा रहा है। धरने की अगुवाई कर रहे अमित सिंह का कहना था कि शहरी क्षेत्र में होने के कारण ग्रामीणों का बिल अधिक आ रहा है, जिसका भुगतान करने में किसान असमर्थ है।

उन्होंने कहा कि अब बिजली विभाग ग्रामीणों के कनेक्शन काटकर उत्पीड़न कर रहा है। जबकि काफी समय से इन गांवों की लाइन ग्रामीण क्षेत्र में जोड़ने की मांग चल रही है। करीब एक घंटे तक ग्रामीणों का धरना जारी रहा। बाद में एसई शेष कुमार बघेल ने सहारनपुर में चीफ इंजीनियर से फोन पर बात की।


इसके बाद सात दिन के अंदर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किए जाने का आश्वासन मिला। तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए और धरना समाप्त हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिन के अंदर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो जाम लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान संजय कालखंडे, जसबीर, संजीव, अनिल, अमरनाथ, सतेंद्र, सुधीर, हरपाल, चंद्रपाल, लोकेंद्र, सलीम, अनीस, अय्यूब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed