फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SDO and TGTU face fine for not reducing line loss

Shamli News: लाइन लॉस कम नहीं करने पर एसडीओ और टीजीटू पर गिरी गाज

Wed, 28 Feb 2024 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 28 Feb 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
SDO and TGTU face fine for not reducing line loss
शामली। लाइन लॉस कम नहीं करने वालों पर ऊर्जा निगम ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। कैराना में लगातार चेतावनी के बावजूद लाइन लॉस कम कर पाने में नाकाम एसडीओ ओमप्रकाश और टीजीटू अमित को हटा दिया गया है। ओमप्रकाश को जहां मुजफ्फरनगर अटैच किया गया है। वहीं, अमित को एसई कार्यालय भेजा गया है। इसके अलावा 14 अन्य को भी नोटिस जारी किए गए हैं। एसई और एक्सईएन ने लाइन लॉस कम करने के निर्देश मातहतों को दिए हैं। कहा कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, हाल ही में लखनऊ में हुई ऊर्जा निगम के अधिकारियों की बैठक में विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में लाइन लाॅस कम नहीं होने पर चेयरमैन ने नाराजगी जाहिर की थी। साथ ही एक्सईएन रवींद्र प्रकाश को लाइन लॉस को कम करने के निर्देश दिए थे। एक्सईएन ने मातहतों को लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए थे। जिले की यदि बात की जाए तो लाइन लास 15.77 चल रहा है। एक्सईएन रवींद्र प्रकाश ने बताया कि उनके क्षेत्र के इमाम गेट में लाइन लॉस 51 से 62, टाउन 1 में 36 से 39 और कोतवाली में 46 से 59 प्रतिशत तक है, जो काफी कम है। अवर अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि दस दिन के अंदर लाइन लॉस कम करें, वरना कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जल्द ही लापरवाही बरतने वाले अवर अभियंताओं को नोटिस भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

एसई रामकुमार का कहना है कि देखने में आ रहा है कि कुछ कर्मचारी लाइन लॉस कम करने की तरफ कतई गंभीर नहीं है। ऐसे कर्मचारियों का ब्योरा तैयार कराया जा रहा है। यदि नहीं सुधरते तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 के कनेक्शन काटे
एक्सईएन रवींद्र प्रकाश ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया गया है। छह टीमें छापामारी कर रही हैं, बिजली चोरों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। उधर, अभियान के तहत टीम शामली, कैराना में 30 के कनेक्शन काटे।


रोजाना फील्ड में चेकिंग के निर्देश

एसई ने मातहतों से कहा कि लक्ष्य से 25 फीसदी की अधिक वसूली की जाए। रोजाना अफसर फील्ड पर जाकर चेकिंग करें। राजस्व बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाए। लाइन लॉस को कम किया जाए। लाइन लॉस वाले मोहल्लों को चिह्नित करके वहां पर विजिलेंस टीम के साथ सघन चेकिंग हो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed