{"_id":"5e5179868ebc3ef39c06ed64","slug":"sdm-inspected-examination-centers-shamli-news-mrt4703483182","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
विज्ञापन

झिंझाना। शनिवार को एसडीएम ऊन उद्भव त्रिपाठी ने कस्बे के जय सीताराम किसान इंटर कालेज पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। उन्होंने कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
जय सीताराम इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक रन सिंह ने बताया हाईस्कूल की प्रथम पारी में अंग्रेजी की परीक्षा में पंजीकृत 262 में नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और 253 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में चल रही है। केंद्र के गेट पर ही तलाशी लेकर बच्चों को अंदर भेजा जाता है। एसडीएम ने राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज में भी निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। डीआईओएस सरदार सिंह ने भी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापक प्रवीण कुमार ने बताया हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा में पंजीकृत 249 में 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और 228 परीक्षा में सम्मलित हुए। दूसरी पाली में इंटर के गृह विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 123 में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर के ही व्यापारिक संगठन की परीक्षा में पंजीकृत सभी 51 परीक्षार्थी सम्मलित रहे।