फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Screening of 1.92 lakh people, found 27 TB infected

1.92 लाख लोगों की स्क्रीनिंग, 27 टीबी संक्रमित मिले

Thu, 17 Mar 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Screening of 1.92 lakh people, found 27 TB infected
1.92 लाख लोगों की स्क्रीनिंग, 27 टीबी संक्रमित मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में चल रहे सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान के तहत नए टीबी रोगी मिल रहे हैं। सात दिन में स्वास्थ्य टीमों ने 1.92 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की, जिनमें 396 संदिग्ध लक्षण वाले लोगों के सैंपल लेकर जांच कराई गई, जिनमें 27 टीबी संक्रमित पाए गए।

कोरोना संक्रमण कम होने पर नौ मार्च से सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 22 मार्च तक 10 कार्य दिवस में चलेगा। इस अभियान में 110 टीमें घर-घर जाकर टीबी रोगी खोजने में जुटी हैं। कार्यक्रम प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि 16 मार्च तक सात दिन में टीबी के संदिग्ध लक्षणों वाले लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। अब तक जिले में लगभग 1.92 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिनमें संदिग्ध लक्षण वाले 396 लोगों के सैंपल लिए गए। सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 27 टीबी रोगी मिले हैं, जिनका स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed