फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Science paper was easy, students' faces blossomed

आसान रहा विज्ञान का पेपर, विद्यार्थियों के चेहरे खिले

Wed, 11 May 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Science paper was easy, students' faces blossomed
शामली में सेंट आरसी स्कूल में परीक्षा देकर लौटते छात्र-छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
आसान रहा विज्ञान का पेपर, विद्यार्थियों के चेहरे खिले
विज्ञापन

शामली। सीबीएसई टर्म टू में 10वीं की विज्ञान विषय की परीक्षा जिले के आठ केंद्रों पर हुई। परीक्षा में कुल पंजीकृत 2592 विद्यार्थियों में से 2558 ने परीक्षा दी, जबकि 34 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थी खुश नजर आए। उनका कहना था कि प्रश्नपत्र आसान रहा।
मंगलवार को 10वीं की परीक्षा आठ केंद्रों पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई। विद्यार्थियों को सुबह साढ़े नौ बजे से केंद्रों में एंट्री दी गई। 15 मिनट का समय प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया गया। सीबीएसई की जिला नोडल अधिकारी आशु त्यागी ने बताया कि विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल 2592 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 2558 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 34 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्रों से बाहर आए विद्यार्थियों से बातचीत की तो उन्होंने प्रश्नपत्र को आसान बताया।
विज्ञापन

छात्रा अविका ने बताया कि उसने विज्ञान के पेपर को लेकर पहले से अच्छी तैयारी की थी। जो सवाल आए थे, वह सभी कोर्स से थे। छात्रा जर्फीसा ने कहा कि विज्ञान को लेकर अक्सर यह कहा जाता है कि इसका पेपर कठिन आता है, इसलिए उसने अच्छी तैयारी की थी। युवराज ने बताया कि जिसने अच्छी तैयारी की थी, उसके लिए कुछ मुश्किल नहीं था। अक्षय मलिक का कहना है कि उसने सभी सवालों को हल किया है, उसे उम्मीद है अच्छे नंबर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed