फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   schools will open today with kovid protocol

कोविड प्रोटोकॉल के साथ आज खुलेंगे स्कूल

Sun, 13 Feb 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
schools will open today with kovid protocol
शामली। कोरोना संक्रमण की वजह से करीब एक माह बाद प्ले से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं भी सोमवार से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ऑफलाइन शुरू होंगी। कक्षा नौ से 12 तक की ऑफलाइन कक्षाएं एक सप्ताह पहले से चल रही हैं। स्कूलों में कक्षाएं चलाने के लिए पहले दिन तैयारी की गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण एक माह से स्कूल बंद चल रहे थे। एक सप्ताह पहले सात फरवरी से शासन ने कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं ऑफ लाइन संचालित करने के निर्देश दिए थे। अब शासन ने सोमवार से कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार प्ले से लेकर आठवीं तक की भी कक्षाएं ऑफलाइन शुरू करने की अनुमति दे दी है। अब स्कूलों में सभी कक्षाएं ऑफलाइन चलेगी और ऑनलाइन कक्षाएं बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल की उप प्रधानाचार्या तूलिका गोयल ने बताया कि सोमवार से प्ले से लेकर आठवीं तक की भी कक्षाएं ऑफलाइन शुरू होंगी। कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं पहले से चल रही हैं। रविवार को कक्षाओं को सैनिटाइज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएम स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने बताया कि सोमवार से प्ले समेत सभी कक्षाएं ऑफलाइन संचालित होंगी। पहले दिन बच्चों को लाने वाली गाड़ियों को सैनिटाइज कराया गया है। कक्षाओं को सोमवार सुबह सैनिटाइज कराया जाएगा। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप त्यागी ने बताया कि प्ले से लेकर 12वीं तक सभी कक्षाएं ऑफलाइन संचालित होंगी। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बच्चों को मास्क, थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed