{"_id":"62a0ea0134d93a3e974ee431","slug":"schools-will-have-to-paste-the-details-of-recognition-on-the-notice-board-shamli-news-mrt5921015122","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों को नोटिस बोर्ड पर चस्पा करना होगा मान्यता का विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों को नोटिस बोर्ड पर चस्पा करना होगा मान्यता का विवरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालयों को नोटिस बोर्ड पर चस्पा करना होगा मान्यता का विवरण
शामली। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यालयों के नोटिस बोर्ड पर मान्यता के विवरण के साथ शिक्षकों और विषयों की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। यह विवरण 30 जून तक नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाना है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बिना मान्यता वाले विद्यालयों के संचालन पर रोक लगाने के लिए यह व्यवस्था लागू की है। अभिभावकों और विद्यार्थियों को यह जानकारी हो सकेेगी कि कौन सा विद्यालय मान्य और कौन सा विद्यालय अमान्य है। नोटिस बोर्ड पर मान्यता मिलने का वर्ष के विवरण के अलावा शिक्षकों की नियुक्ति और विषयों की भी जानकारी उपलब्ध करानी होगी। विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी देनी होगी। यह सूचना 30 जून तक नोटिस बोर्ड पर या विद्यालय की दीवार पर उपलब्ध करानी होगी। जो विद्यालय सूचना उपलब्ध नहीं कराएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को मान्यता संबंधी विवरण, शिक्षकों और विषय संबंधी सूचनाएं नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के पूर्व में ही निर्देश दिए जा चुके हैं।