{"_id":"5c06c66dbdec2241891ed90a","slug":"satta-me-aaye-to-saat-din-me-bana-denge-raam-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता में आए तो सात दिन में बना देंगे राम मंदिर : प्रवीण तोगड़िया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता में आए तो सात दिन में बना देंगे राम मंदिर : प्रवीण तोगड़िया
amarujala
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि जो साढ़े सार साल में राम मंदिर नहीं बना सके, वे चार महीने में क्या बनाएंगे। विकास और हिंदुत्व के दोनों वादे अधूरे हैं। इन्हें पूरा करने की खातिर उनका संगठन लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगा। सत्ता चलाने का मौका मिला तो सात दिन में मंदिर बना देंगे।
शहर के एक विवाह मंडप में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की विभागीय बैठक में भाग लेने आए तोगड़िया ने पत्रकार वार्ता में कहा कि यदि उन्हें मंदिर बनाना होता तो संसद में प्रस्ताव पास करके बना देते। वे मंदिर बनाने वाले नहीं, बल्कि चुनावी माहौल बनाने वाले हैं। उन्होंने वादा किया था दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू कर किसानों को कर्ज मुक्त करेंगे, लेकिन कुछ नहीं किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल के दाम गिरते रहे लेकिन वे यहां बढ़ाते रहे। कश्मीर में धारा-370 हटाने का वादा किया था। कहा था कश्मीर में माहौल शांत करेंगे, लेकिन उल्टा पत्थरबाजों के मुकदमे वापस लेकर उन्हें प्रोत्साहन दिया। इन्होंने न विकास के वादे पूरे किए और ना ही हिंदुत्व के। इसलिए ही उन्हें हिंदू समाज के लिए आगे आना पड़ा। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उनका संगठन अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेगा और मजबूती से चुनाव लड़ेगा। कहा कि यदि उनके हाथ में सत्ता आएगी तो करोड़ों हिंदुुओं के दम पर वे एक सप्ताह में अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण करके दिखाएंगे।
एक बूथ पर 25 हिंदुओं की टोली
प्रत्येक बूथ पर संगठन के 25 उत्साही युवकों की टोली लगाई जाएगी। कहा कि उनका संगठन देेश में एक लाख हिंदू मिलन केंद्र खोलेगा। गांव गांव मुहिम शुरू हो चुकी है। जहां प्रत्येक गुरुवार को वहां के हिंदू समाज के लोगों की बैठकें करेंगे।
विज्ञापन
बुलंदशहर की घटना पर बोले, उनके कार्यकर्ता निर्दोष
बुलंदशहर की घटना पर तोगड़िया ने कहा कि उनके कार्यकर्ता निर्दोष हैं। जो घटना हुई उस गांव का वो रहने वाला नहीं है। वह लंबे समय से हिंदू लीडर थे उन्हें बेवजह फंसाने के आरोप हो रहे हैं। बोले कि गो हत्या हुई ही क्यों। एक समुदाय विशेष के सैकड़ों लोग वहां एकत्रित होने थे तो बड़ी मात्रा में पुलिस लगानी चाहिए थी। पुलिस लगाई तो भी गोहत्या क्यों होने दी। उसका अर्थ है कि गोहत्या होने दी गई। गोहत्या होगी तो हिंदू आवाज उठाएगा। उन पर गोलियां चलेंगी, हिंदू मरेगा ,धुव्रीकरण होगा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि जब उनके विकास के सभी मुद्दे फेल हो गए तब गो हत्या करके हिंदुओं को मरवाकर धुव्रीकरण कराकर यह उनका चुनावी मलाई खाने का षड्यंत्र है।
मरे गोरक्षक या इंस्पेक्टर, सत्ता किसी ओर को मिले
तोगडिया ने बुलंदशहर घटना पर कहा कि मरे कोई गोरक्षक हिंदू या कोई इंस्पेक्टर पर सत्ता किसी को मिले। कहा कि अब तो हिंदू ही आगे है। व्यापार में आगे ,रोजगार में हिंदू में आगे। अयोध्या में राममंदिर निर्माण में भी हिंदु ही आगे होगा।