फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sardar Patel was a determined, true patriot: Tejendra

दृढ़ संकल्पवान, सच्चे देशभक्त थे सरदार पटेल: तेजेंद्र

Sun, 31 Oct 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sardar Patel was a determined, true patriot: Tejendra
शामली सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कॉलेज में कार्यक्रम में बोलते विधायक तेजेन्द्र निर्वाल - फोटो : SHAMLI
शामली। शहर के शिक्षण संस्थानों में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि सरदार पटेल दृढ़ संकल्पवान सच्चे देशभक्त थे।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली के सभागार में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि सरदार पटेल जहां स्वयं दृढ़ संकल्पवान और राष्ट्र की अखंडता ओर एकता को समर्पित थे। मुख्य वक्ता आचार्य पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि सरदार पटेल महान राजनीतिज्ञ और अधिवक्ता थे। विशिष्ट अतिथि दीपक जैन से सरदार पटेल जयंती के आयोजन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम अध्यक्ष त्रिलोक चंद ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन आचार्य सोमदत्त ने किया। आचार्य प्रीतम सिंह ने देशक्ति से ओतप्रोत कविता पाठ किया। मौके पर उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, मुकेश गोयल, अरविंद कुमार, ब्रिजेश सैनी, प्रदीप कुमार, मधुबन शर्मा, सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल शामली में आचार्य रविंद्र कुमार व जयंती प्रमुख अजय इंद्र सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। छात्र-छात्राओं ने गीत व भाषण के माध्यम से सरदार पटेल को याद किया। मौके पर आचार्य प्रवेश कुमार शर्मा, आचार्य सुधीर कुमार, सुनील कुमार, आदेश धीमान, रामकुमार, संजीव बालियान, शिवकुमार धीमान, रमेश शर्मा, संगीता शर्मा मौजूद रहे।
राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली में प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह व संतलाल राम ने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया और शिक्षकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य ने सरदार पटेल के जीवन और संघर्ष के बारे में छात्रों को जानकारी दी। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम में डॉ. रवि खन्ना, सुशील तोमर, रितेंदेर सिंह, प्रमोद कुमार, नबाब सिंह मलिक, नीरज बेनीवाल, पारुल, ऋचा मौजूद रहे।

श्री सत्यनारायण इंटर कालेज शामली में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य अनिलशर्मा ने कहा कि भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल दृढ़ निश्चय और सच्चे देशभक्त थे। सतीश आत्रेय, घनश्याम सारस्वत, लक्ष्मी गर्ग, छवि शर्मा ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सरदार पटेल के जीवन चरित्र पर आधारित निबंध, भाषण और क्विज आदि प्रतियोगिताएं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed